दिल्ली। उत्तर भारत में मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, गुजरात, बिहार हीटवेव से जूझ रहे हैं। 9 जून को प्रयागराज 45.9° के साथ सबसे गर्म रहा। वहीं टीकमगढ़, गया और रोहतक में भी पारा 44° दर्ज किया गया।
13 जून तक जम्मू संभाग, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली, पश्चिमी राजस्थान और मध्य प्रदेश में भी लू चल सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक 13 जून के तक पंजाब, हरियाणा, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल के तटीय इलाकों में लू चलने की संभावना है। साथ ही, 11 और 12 जून को ओडिशा में हीटवेव का असर रहेगा।

मानसून तय समय से 2 दिन पहले मुंबई पहुंच गया। जिसके चलते मुंबई में भारी बारिश हुई। IMD ने महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग में भारी बारिश के लिए रेड अलर्ट, रत्नागिरी के लिए ऑरेंज अलर्ट और पालघर, ठाणे, मुंबई और रायगढ़ के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। छत्तीसगढ़ और ओडिशा में शनिवार 8 जून को मानसून की एंट्री हो चुकी है। अब 8 दिन बाद मानसून जबलपुर, बालाघाट के रास्ते मप्र में एंट्री ले सकता है। आमतौर पर मानसून मुंबई पहुंचने के बाद 5 दिन में एमपी में पहुंचता है।