छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड से 2 लोगों की मौत, 5 जिलों में शीतलहर का अलर्ट

Odisha Boudh, hottest,, temperature 43.5°C, orange alert,

छत्तीसगढ़ में गुलाबी ठंड ने दस्तक दे दी है। आने वाले चार-पांच दिनों 4 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है। वहीं कड़ाके की ठंड के बीच 2 लोगों की मौत हो गई। पहली मौत अंबिकापुर में शुक्रवार और दूसरी मौत बिलासपुर में हुई है।

छत्तीसगढ़ के सरगुजा समेत 5 जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं ठंड के कारण 2 लोगों की मौत हो गई है। - Dainik Bhaskar

वहीं मैनपाट 6 डिग्री के साथ सबसे ठंडा और दुर्ग 30.4 डिग्री के साथ सबसे गर्म रहा। वहीं मौसम विभाग ने मुताबिक उत्तर से आने वाली ठंडी हवाओं के चलते अगले 24 घंटों में बलरामपुर, कोरिया, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, सूरजपुर, सरगुजा समेत 5 जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है।वहीं इस महीने के अंत तक रायपुर का तापमान 14 डिग्री तक पहुंचने के आसार हैं।

रायपुर में लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं।

इन शहरों में शीतलहर की संभावना

सरगुजा संभाग के जिलों में पिछले दो-तीन दिन से लगातार कड़ाके की ठंड पड़ रही है। यहां कई जगहों पर शीतलहर चल रही है। प्रदेश के शेष हिस्सों में भी अच्छी-खासी ठंड महसूस की जा रही है। मौसम विभाग ने सोमवार से बस्तर और सरगुजा संभाग के कई जिलों में शीत लहर पड़ने की भी संभावनाएं जताई है।

दिन में भी महसूस हो रही ठंडक

मौसम विभाग की माने तो आज न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहेगा तो वहीं अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। ​​​​​सरगुजा बस्तर संभाग के जिलों में दिन में भी ठंडक महसूस होने लगी है। दोपहर तीन बजे के बाद से ही तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग की माने तो आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ेगी।

ठंड की वजह से बिलासपुर रेलवे स्टेशन में एक भिखारी की मौत हो गई।

बिलासपुर में एक व्यक्ति की मौत

बिलासपुर में ठंड की वजह से एक अधेड़ की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वह रेलवे स्टेशन के पास खुले आसमान के नीचे सो रहा था। रेलवे स्टेशन के आसपास भीख मांगकर गुजारा करता था। रात में रेलवे स्टेशन के सामने फुटपाथ पर सोता था।

बताया जा रहा है कि सुबह वह नहीं उठा, तो लोगों को लगा कि तबीयत खराब होने की वजह से वह देर तक सो रहा है। दोपहर में पता चला कि ठंड से अकड़कर उसकी मौत हो गई है।

Share This News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *