बारिश का कहर: राजस्थान में 12, हिमाचल में अब तक 105 की जान गई; MP में नर्मदा उफान पर

Rain havoc: 12 people died in Rajasthan, 105 in Himachal so far; Narmada in spate in MP

दिल्ली। देश के कई राज्यों में भारी बारिश ने तबाही मचा दी है। राजस्थान में बीते 24 घंटे में बारिश से जुड़ी घटनाओं में 12 लोगों की मौत हुई है। कोटा में 198 मिमी बारिश के बाद कोटा बैराज के 12 गेट खोलने पड़े। जयपुर, पाली जैसे शहरों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित है। चित्तौड़गढ़, कोटा और जोधपुर में सड़कें और रेलवे स्टेशन जलमग्न हैं।

हिमाचल प्रदेश में अब तक 105 लोगों की जान बारिश से जुड़ी घटनाओं में जा चुकी है। राज्य की 200 से ज्यादा सड़कें बंद हैं। मनाली-चंडीगढ़ हाईवे पर रोजाना लैंडस्लाइड हो रहे हैं। सोलन, शिमला और सिरमौर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

नर्मदा खतरे के निशान के ऊपर बह रही

मध्य प्रदेश में नर्मदा नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। जबलपुर, रीवा, श्योपुर समेत 10 जिलों में एक सप्ताह से लगातार बारिश जारी है। मकानों, दुकानों और अस्पतालों तक में पानी भर गया है।

उत्तर प्रदेश में ललितपुर के गोविंद सागर बांध के 17 गेट खोल दिए गए हैं। लखनऊ, बरेली, कानपुर समेत 15 शहरों में जलभराव की स्थिति है। प्रयागराज में गंगा और यमुना उफान पर हैं और लेटे हनुमान जी मंदिर तक पानी पहुंच गया है।

इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

  • उत्तर प्रदेश में बहुत भारी बारिश की संभावना है। बहराइच, बलरामपुर, गोंडा, आजमगढ़, जौनपुर, महाराजगंज, वाराणसी, चंदौली, मिर्जापुर, अंबेडकर नगर, प्रयागराज, बलिया जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है।
  • बिहार के आरा, पटना, नालंदा, लखीसराय, जमुई, औरंगाबाद, रोहतास में तेज बारिश का अलर्ट है। पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, दरभंगा, अररिया समेत 12 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट है।
  • हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बारिश की संभावना है। उत्तराखंड के देहरादून, नैनीताल, बागेश्वर, चमोली, और रुद्रप्रयाग में ऑरेंज अलर्ट जारी है। हिमाचल के किन्नौर-कुल्लू में लैंडस्लाइड का खतरा है।
  • पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में 16-17 जुलाई को तेज बारिश की संभावना है। पंजाब और हरियाणा में भी भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल में भी तेज बारिश की स्थिति है।
  • असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, मिजोरम, त्रिपुरा में बारिश में कमी हो सकती है। हालांकि, कुछ जगहों पर बारिश का ऑरेंज अलर्ट रहेगा।
  • मध्य प्रदेश में बारिश का रेड अलर्ट है। छत्तीसगढ़ में 16-18 जुलाई के दौरान भारी बारिश की संभावना है। यहां ऑरेंज अलर्ट है। राजस्थान में भी बारिश रेड अलर्ट है।
  • गुजरात, महाराष्ट्र और गोवा में बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। केरल, तमिलनाडु और कर्नाटक में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट रहेगा। आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में बारिश जारी रहेगी।

 

Share This News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *