आबकारी विभाग ने एजेंसियों पर ठोंका डेढ़ करोड़ से अधिक का जुर्माना

Nava Raipur, Atal Nagar, new tehsil, Chhattisgarh government, revenue and disaster management department, notification, Rajpatra, Raipur district, administrative boundaries, villages, revenue inspector circles, Patwari circles, objections, suggestions, public notice, administrative services, local development,

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आबकारी विभाग ने मैनपावर सप्लाई और सुरक्षा एजेंसियों पर बड़ी कार्रवाई की है। विभागीय जांच में गंभीर अनियमितताओं और लापरवाहियों के सामने आने के बाद सात कंपनियों पर जुर्माना लगाया गया है। इनमें रायपुर, दंतेवाड़ा, बलौदाबाजार और बालोद जिले की प्रमुख एजेंसियां शामिल हैं।

सबसे बड़ी कार्रवाई रायपुर की बीआईएस लिमिटेड पर हुई है। विभाग ने इस कंपनी पर 1 करोड़ 55 लाख 65 हजार 480 रुपये का जुर्माना ठोका है। आरोप है कि कंपनी ने संविदा कार्यों में निर्धारित शर्तों का पालन नहीं किया। वहीं दंतेवाड़ा की रक्षक सिक्योरिटी पर सुरक्षा प्रबंधन और कर्मचारियों की तैनाती में गड़बड़ी करने पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।

बलौदाबाजार की एसआइएस लिमिटेड पर श्रम कानून और संविदा नियमों का पालन न करने पर 4.5 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। इसी तरह बालोद जिले की कैप्टन सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड पर 50 हजार रुपये का दंड ठोंका गया। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि बाकी जिलों की एजेंसियों की भी जांच जारी है और दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई होगी।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि सरकारी कार्यों में लापरवाही किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जुर्माने की राशि कंपनियों से वसूली जाएगी और भविष्य में इन एजेंसियों को ब्लैकलिस्ट भी किया जा सकता है। विभाग का यह कदम संविदा एजेंसियों को सख्त संदेश माना जा रहा है कि नियमों की अनदेखी पर अब भारी कीमत चुकानी होगी।

Share This News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *