बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव, छत्तीसगढ़ के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

Heavy rain wreaks havoc in Chhattisgarh: Yellow alert in 19 districts, flood threat in 7

रायपुर। विदाई की ओर बढ़ रहा मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने बुधवार से छत्तीसगढ़ के कई जिलों में रिमझिम वर्षा की संभावना जताई है। मंगलवार को कुछ क्षेत्रों में हल्की वर्षा हुई और पिछले दिनों मौसम अनुकूल रहने से तापमान में कमी आई तथा उमस भरी गर्मी से राहत मिली।

मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि पूर्व-मध्य और सीमावर्ती उत्तरी बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के प्रभाव से 24 सितंबर से मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ में भारी वर्षा, मेघ गर्जन और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है।

खरीफ फसलों के लिए यह वर्षा लाभकारी साबित होगी। इस समय धान की फसल गर्भावस्था में है और कई जगह दाने भरने की अवस्था में है। खेतों में हरियाली छाई हुई है और फसलें लहलहा रही हैं। भादो के अंतिम दिनों में होने वाली वर्षा फसलों को पर्याप्त पानी उपलब्ध कराएगी।

राजनांदगांव जिले में अब तक सबसे अधिक वर्षा राजनांदगांव तहसील में 1191.2 मिमी दर्ज की गई है, जबकि सबसे कम वर्षा छुरिया तहसील में 681 मिमी रही। जिले की सातों तहसीलों में कुल 6197.8 मिमी वर्षा दर्ज की गई, औसत 885.4 मिमी रहा। अन्य तहसिलों में डोंगरगढ़ 989.9 मिमी, लाल बहादुर नगर 866.5 मिमी, घुमका 759.5 मिमी, कुमरदा 819.1 मिमी और डोंगरगांव 890.6 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई।

प्रमुख शहरों का तापमान: राजनांदगांव 34.0/24.5°C, रायपुर 34.0/24.6°C, बिलासपुर 33.7/26.0°C, दुर्ग 34.2/24.6°C। मौसम विभाग ने नागरिकों को वर्षा और बिजली गिरने की गतिविधियों को देखते हुए सतर्क रहने की सलाह दी है।

Share This News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *