भोपाल। प्रदेश सरकार ने शनिवार देर रात प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 18 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। इससे पहले आठ राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों के तबादले किए गए थे। इस बार अधिकतर अधिकारियों को जिला पंचायत का मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) पदस्थ किया गया है।
निधि सिंह, जो ग्वालियर में संयुक्त आयुक्त भू-अभिलेख एवं बंदोबस्त थीं, अब अपर श्रम आयुक्त इंदौर बनी हैं। सृष्टि देशमुख गौड़ा को अपर कलेक्टर खंडवा की जिम्मेदारी मिली है। वहीं, जिला पंचायत सतना की सीईओ संजना जैन को अपर कलेक्टर मैहर बनाया गया है।
अन्य तबादलों में उपसचिव संस्कृति एवं पर्यटन विभाग जगदीश कुमार गोमे को जिला पंचायत सिंगरौली का सीईओ, हरसिमरनप्रीत कौर को कटनी, अंजली जोसेफ जोनाथन को हरदा, सोजान सिंह रावत को ग्वालियर और हिमांशु जैन को नर्मदापुरम भेजा गया है। सर्जना यादव को जिला पंचायत सीहोर, वैशाली जैन को जिला पंचायत रतलाम और दिव्यांशु चौधरी को जिला पंचायत डिंडौरी का सीईओ बनाया गया है।
इसके अलावा सृजन वर्मा को बुरहानपुर, अर्चना कुमारी को अनूपपुर, शिवम प्रजापति को शहडोल और सौम्या आनंद को श्योपुर का सीईओ बनाया गया है। आकिप खान को पिपरिया (नर्मदापुरम) का एसडीओ और पंकज वर्मा को पुनासा (खंडवा) का एसडीओ नियुक्त किया गया है। वहीं, सपना अनुराग जैन को बुरहानपुर से इंदौर भेजते हुए नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण का अपर संचालक बनाया गया है।

