धर्म की होगी जीत, रावण का होगा अंत : CM रेखा गुप्ता

 विजयादशमी पर्व की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने राजधानीवासियों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि इस बार भी धर्म की विजय होगी और रावण का अंत होगा।

दिल्ली। विजयादशमी पर्व की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने राजधानीवासियों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि इस बार भी धर्म की विजय होगी और रावण का अंत होगा। उन्होंने कहा कि दशहरा बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है और यह पर्व हमें जीवन में सच्चाई और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।

मुख्यमंत्री बुधवार को लाल किला मैदान में आयोजित भव्य लव–कुश रामलीला में शामिल हुईं। यहां मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि यह रामलीला दिल्ली की सबसे बड़ी और भव्य रामलीलाओं में से एक है। हर साल लाखों दर्शक यहां भगवान राम की कथा देखने आते हैं। उन्होंने कहा कि “कल दिल्ली में धर्म की विजय होगी, सत्य की विजय होगी और रावण का वध होगा।”

सीएम गुप्ता ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में भी लिखा कि अयोध्या से लेकर दिल्ली तक रामकथा की परंपरा हमारी आत्मा से जुड़ी हुई है। यह परंपरा न केवल हमारी संस्कृति का प्रतीक है बल्कि राष्ट्र को एकता और शक्ति का संदेश देती है। कार्यक्रम में चांदनी चौक से सांसद प्रवीन खंडेलवाल सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

गौरतलब है कि इस साल दशहरा 2 अक्टूबर को मनाया जाएगा। इसे देशभर में अलग-अलग परंपराओं के साथ मनाया जाता है। भगवान राम द्वारा रावण पर विजय का यह पर्व सत्य, धर्म और न्याय की जीत का प्रतीक है। देश के कई हिस्सों में रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतले दहन की परंपरा है। यह त्योहार लोगों को अपने भीतर के क्रोध, अहंकार, लालच और ईर्ष्या जैसे दोषों को दूर करने और सद्गुणों को अपनाने की सीख भी देता है।

Share This News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *