सीएम साय ने दी दीपावली और गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं

Chief Minister, Vishnu Dev Sai, Guru Ghasidas Jayanti, Sant Taran Taran Jayanti, Raipur, Mungeli, Durg, Cultural Events, Health Camp, Mega Health Camp, Under-19 Koch Behar Trophy, Lata Mangeshkar Jayanti, National Singing Competition, Tribal Boys Hostel, Satnam Bhavan, CM Tour, Special Arrangements, Political Events, Sports Events, Religious Events,

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों को दीपावली और गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि दीपावली का पर्व प्रकाश, सत्य और सद्भाव का प्रतीक है, जो अंधकार पर प्रकाश और असत्य पर सत्य की विजय का संदेश देता है। दीपों का यह उत्सव हमारे जीवन में नई ऊर्जा, चेतना और सकारात्मकता का संचार करता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि दीपावली केवल दीप जलाने का त्योहार नहीं, बल्कि यह समाज में प्रेम, एकता और भाईचारे का प्रतीक है।

मुख्यमंत्री साय ने सभी नागरिकों से अपील की कि वे दीपावली को स्वदेशी भावना के साथ और पर्यावरण संरक्षण का ध्यान रखते हुए मनाएं। उन्होंने कहा कि स्थानीय उत्पादों का उपयोग कर हम न केवल देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत बना सकते हैं, बल्कि स्थानीय कारीगरों और उद्यमियों को भी प्रोत्साहित कर सकते हैं। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वे उत्सव के दौरान एक-दूसरे के सुख-दुख में सहभागी बनें और समाज में सौहार्द का वातावरण बनाए रखें।

मुख्यमंत्री ने गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व प्रकृति, पशुधन और पर्यावरण के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि गोवर्धन पूजा हमें सिखाती है कि प्रकृति का संरक्षण ही समृद्धि का आधार है। सीएम साय ने विश्वास व्यक्त किया कि दीपावली और गोवर्धन पूजा का यह पावन अवसर छत्तीसगढ़ राज्य में खुशहाली, शांति और विकास की नई रोशनी लेकर आएगा तथा हर घर में आनंद और समृद्धि का दीप जलाएगा।

Share This News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *