दो बच्चों की मां ने बॉयफ्रेंड संग रची पति की हत्या की साजिश, खुरपी से वार कर नदी किनारे रेत में दबाया शव

A mother of two conspired with her boyfriend to murder her husband.

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले से एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है, जहां दो बच्चों की मां ने अपने शादीशुदा बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पति की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी महिला अपने बॉयफ्रेंड के साथ रहना चाहती थी और इसी वजह से दोनों ने मिलकर हत्या की साजिश रची। मामला बलरामपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सतिसेमर का है।

पुलिस के अनुसार, मृतक विश्वनाथ केरकेट्टा (51) छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (CAF) में प्रधान आरक्षक के पद पर दंतेवाड़ा में तैनात था। 29 जनवरी 2026 को ग्रामीणों ने सेंदुर नदी के किनारे रेत में दबा एक शव देखा, जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने शव को बाहर निकाला। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर पर गंभीर चोट के निशान मिले, जिससे हत्या की पुष्टि हुई।

जांच में सामने आया कि विश्वनाथ की दूसरी पत्नी क्लॉस्टिका केरकेट्टा (31) का 2023 में फेसबुक के जरिए विवेक टोप्पो (31) नामक युवक से संपर्क हुआ था। विवेक पहले से शादीशुदा था। दोनों के बीच प्रेम संबंध बने और बाद में उन्होंने तातापानी मंदिर में छिपकर शादी भी कर ली। जब इस बात की जानकारी विश्वनाथ को हुई तो घर में विवाद बढ़ने लगा।

इसी दौरान क्लॉस्टिका और विवेक ने विश्वनाथ को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। विवेक ने 12 जनवरी को विश्वनाथ को बहाने से बलरामपुर बुलाया। 14 जनवरी को सेंदुर नदी के किनारे मिलने के दौरान विवेक ने लोहे की खुरपी से उसके सिर पर वार कर हत्या कर दी। शव को नदी के दूसरे किनारे ले जाकर रेत में दबा दिया गया और पहचान छिपाने के लिए मोबाइल व दस्तावेज भी गायब कर दिए गए।

पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर क्लॉस्टिका और विवेक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। एसपी वैभव बैंकर ने कहा कि मामले का खुलासा तेज और सटीक जांच से हुआ है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Share This News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *