इंटेकवेल के ट्रांसफार्मर में फॉल्ट, 3 लाख घरों में देर से आएगा पानी

भिलाई। छत्तीसगढ़ के भिलाई नगर निगम क्षेत्र में शिवनाथ इंटेकवेल के ट्रांसफॉर्मर में फॉल्ट होने की वजह से एक से दो घंटे की देरी से पानी की सप्लाई हो जाएगी। अगर आपके घर में सुबह 7 बजे पानी नहीं आए तो परेशान नहीं हों।

भिलाई नगर निगम के मुताबिक शिवनाथ इंटकवेल के मेन ट्रांसफॉर्मर में फॉल्ट आ गया है। इसके चलते स्टैंड बाई ट्रांसफॉर्मर से पंप में लगे 3 मोटर चलाए जा रहे हैं। इसमें भी एक मोटर कम चल रहा है। इसके कारण पानी की आपूर्ति धीमी रफ्तार से हो रही है। इसके चलते निगम के सभी क्षेत्रों में पानी की सप्लाई देर से होने की संभावना है।

निगम प्रशासन का कहना है कि बारिश के कारण ट्रांसफॉर्मर में मॉइश्चराइजर आ गया है। इसलिए खराबी ठीक करने में परेशानी हो रही है। जब तक तीनों मोटर से पानी की सप्लाई सही नहीं हो जाएगी यह समस्या ऐसी ही बनी रहेगी। निगम के इंजीनियरों का कहना है कि ट्रांसफॉर्मर से माइश्चराइजर ठीक हो जाएगा। फाल्ट को ठीक कर लिया जाएगा। स्टैंडबाई ट्रांसफॉर्मर से ही मोटर चलाए जा रहे हैं।

Share This News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *