छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम, 20 सितंबर से कई जिलों में पड़ेंगी बौछारें

Chhattisgarh weather: Weather will be normal in the central part; alert for lightning and thunderstorm in Bastar division

छत्तीसगढ़ में 20 सितंबर से फिर बारिश की गतिविधियां शुरू होंगी। कई जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। दो दिनों से बारिश पर ब्रेक लगने से दिन का तापमान बढ़ने लगा है।

आज भी मानसून की गतिविधियां कम रहेगी। प्रदेशभर में अब तक औसत से 7 फीसदी अधिक बरसात हो चुकी है। प्रदेशभर में बुधवार को सबसे अधिक दिन का तापमान 32.9°C दंतेवाड़ा और बीजापुर में रहा। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 20.8°C पेण्ड्रा रोड में दर्ज किया गया।

रायपुर में बढ़ा तापमान

रायपुर में आज धूप-छांव वाला मौसम रह सकता है। बुधवार को मौसम साफ रहा, धूप निकलने से दिन के तापमान में बढ़ोतरी हुई है। आज अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री के आसपास रहने की संभावना।

7 प्रतिशत अधिक बारिश हुई

मानसून सीजन (1 जून से 30 सितंबर) के दौरान औसत 1139.4 मिमी बारिश होती है। लेकिन अब तक इससे ज्यादा पानी बरस चुका है। प्रदेश में अब तक 1157.3 मिली मीटर बारिश हुई है। अभी मानसून की विदाई को 10 दिन बाकी है। यानी अब जो बारिश होगी, वह प्रदेश के लिए बोनस होगा।

Share This News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *