अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के कार्यक्रम से लौट रही महिलाओं से भरी बस टैंकर से टकराई, 14 घायल

दुर्ग। दुर्ग जिले में शनिवार शाम एक सड़क हादसे में 14 महिलाएं घायल हो गईं। यह हादसा मोहन नगर थाना क्षेत्र में हुआ, जब एक बस अनियंत्रित होकर टैंकर से टकरा गई। इस बस में 34-35 महिलाएं सवार थीं, जो अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के कार्यक्रम से लौट रही थीं।

यह घटना बायपास रोड पर झरोखा पैलेस के पास हुई। सभी घायल महिलाओं को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार, राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में महिला बाल विकास विभाग द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया था। दुर्ग जिले की महिलाएं इस कार्यक्रम में शामिल होने गई थीं और वापसी के दौरान यह दुर्घटना हुई।  हादसे के बाद पुलिस और स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया। घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए जिला अस्पताल दुर्ग भेजा गया। बस ड्राइवर को भी चोटें आई हैं। पुलिस ने दुर्घटनास्थल से बस को क्रेन से हटाया।

घायल महिलाएं खतरे से बाहर

जिला अस्पताल के चिकित्सकों के मुताबिक, सभी 14 महिलाएं खतरे से बाहर हैं और किसी को गंभीर चोटें नहीं आई हैं। प्रशासन और चिकित्सा विभाग लगातार घायलों की हालत की निगरानी कर रहे हैं।

ये लोग हुई घायल

  1. सरोज चौहान (60 साल), नगपुरा
  2. माना महतो (56 साल), नगपुरा
  3. रोशनी देशमुख (25 साल), बेलौदी
  4. रौनक देशमुख (5 साल), बेलौदी
  5. योगेश्वरी विश्वकर्मा (37 साल), ढाबा अंजोरा
  6. पदमा साहू (47 साल), ढाबा अंजोरा
  7. पूर्णिमा देशमुख (37 साल), समोदा नगपुरा
  8. बहरिन बाई देशमुख, नगपुरा
  9. चंद्रिका साहू (36 साल), नगपुरा
  10. शानु वर्मा (55 साल), अंजोरा ढाबा
  11. कुसुम ठाकुर (30 साल), बेलौदी
  12. रवि चंद्राकर (32 साल), शंकर नगर दुर्ग
  13. शशिकला सिंह (43 साल), नगपुरा
  14. दानेश्वरी पारकर (15 साल), बेलौदी

यह हादसा उस वक्त हुआ जब महिलाएं महिला दिवस के कार्यक्रम से लौट रही थीं।

Share This News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *