दंतेवाड़ा में 26 हार्डकोर नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, नक्सलवाद के समूल नाश की ओर एक और कदम

Vishnudev Sai, Bastar visit, Bilaspur visit, CM schedule, Tribal Pride Day, Commissioner Office inauguration, Statue unveiling, Swadeshi Mela, Raut Nacha Festival, Freedom fighters honor,

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार को नक्सलवाद के खिलाफ चलाए जा रहे अभियानों में एक और बड़ी सफलता मिली है। दंतेवाड़ा जिले में आज 26 हार्डकोर नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के समक्ष आत्मसमर्पण किया। यह आत्मसमर्पण राज्य की नई आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति 2025 की सफलता का प्रतीक है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस सफलता पर सुरक्षाबलों के जवानों को बधाई देते हुए कहा कि नक्सलवाद के समूल नाश के हमारे प्रयासों को लगातार सफलता मिल रही है। इस सफलता में नियद नेल्ला नार योजना और लोन वर्राटू अभियान की महत्वपूर्ण भूमिका रही है, जो आदिवासी युवाओं को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए चलाए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा नक्सल प्रभावित गांवों को नक्सलमुक्त घोषित करने के बाद 1 करोड़ की विशेष सहायता राशि की घोषणा की गई थी, जिसके सकारात्मक परिणाम अब सामने आने लगे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में 31 मार्च 2026 तक राज्य को पूरी तरह नक्सल मुक्त करने का संकल्प लिया गया है। मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि यह लक्ष्य तय समयसीमा में प्राप्त किया जाएगा। यह अभियान सिर्फ एक सुरक्षा अभियान नहीं है, बल्कि छत्तीसगढ़ की शांति, सुरक्षा और समृद्धि का मिशन है, और राज्य सरकार इसे पूरी प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ा रही है।

Share This News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *