देश के 14 राज्यों में भीषण गर्मी का अलर्ट: छत्तीसगढ़ में लू से मजदूर की मौत; कई राज्यों में बारिश की भी संभावना

Day temperature rises in Chhattisgarh, Raipur hottest, Ambikapur coldest

दिल्ली। देशभर में गर्मी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। मौसम विभाग ने बुधवार को दिल्ली, राजस्थान, यूपी, एमपी सहित 14 राज्यों में हीटवेव (लू) का अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही 12 राज्यों में आंधी और बारिश की भी संभावना जताई गई है।

  हीटवेव से हाल बेहाल
  • उत्तर प्रदेश में अगले 5 दिनों में तापमान 47°C तक पहुंच सकता है।

  • राजस्थान के 4 जिलों में लू का येलो अलर्ट, कई शहरों में पारा 40°C से ऊपर।

  • मध्य प्रदेश के 6 जिलों में गर्मी का कहर जारी, खजुराहो, नौगांव, सीधी में तापमान 45°C तक।

  • छत्तीसगढ़ में लू से मजदूर की मौत, वह मिर्ची तोड़ने तेलंगाना गया था।

  • रायपुर में तापमान 45°C के पार, 11 जिलों में येलो अलर्ट।

  • पंजाब के बठिंडा में पारा 41.7°C, अस्पताल अलर्ट मोड पर।

  • हरियाणा के 14 जिलों में लू का अलर्ट, पलवल में तापमान 42°C।

  • महाराष्ट्र के यवतमाल में गर्मी से कुएं सूखने लगे हैं।
  बारिश की उम्मीद इन राज्यों में
  • कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, मणिपुर सहित 12 राज्यों में आज बारिश की संभावना।

  • अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मिजोरम, त्रिपुरा में 27 अप्रैल तक भारी बारिश का अलर्ट।

  • असम, मेघालय में तेज आंधी और तूफान आने की आशंका। 
 अगले 2 दिन का मौसम पूर्वानुमान
  • हीटवेव अलर्ट: राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, उत्तर प्रदेश

  • तेज गर्मी: बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल

  • बारिश: अरुणाचल, असम, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, त्रिपुरा, सिक्किम

 

Share This News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *