देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, राजधानी में 3 दिन का यलो अलर्ट

Day temperature rises in Chhattisgarh, Raipur hottest, Ambikapur coldest

दिल्ली। देशभर में मानसून एक्टिव हो गया है और अगले एक हफ्ते तक कई राज्यों में भारी बारिश होने की संभावना है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने चेतावनी दी है कि मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान समेत कई राज्यों में अत्यधिक बारिश हो सकती है। दिल्ली-NCR में 3 से 5 जुलाई तक यलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान बारिश के साथ आंधी-तूफान की संभावना है।

किन राज्यों में कब होगी भारी बारिश:

  • 2-5 जुलाई: बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम
  • 5-7 जुलाई: मध्य प्रदेश में बहुत तेज बारिश का अलर्ट
  • 2-3 जुलाई: झारखंड और ओडिशा
  • 2-4 जुलाई: पश्चिमी राजस्थान और हिमाचल
  • 6-7 जुलाई: पंजाब और हरियाणा
  • 2 जुलाई: उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना
  • 2-5 जुलाई: केरल
  • 2-7 जुलाई: कर्नाटक, कोंकण, गोवा, गुजरात (सौराष्ट्र, कच्छ)
  • 3-7 जुलाई: दक्षिण आंतरिक कर्नाटक
  • 2-7 जुलाई: पूर्वी राजस्थान, हिमाचल, उत्तराखंड, उत्तर-पश्चिम भारत

 

Share This News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *