भाजपा संगठन में बड़ा बदलाव: 30 प्रतिशत महिलाओं को मिलेगा प्रतिनिधित्व, मोर्चा-प्रकोष्ठ में भी बराबरी

Big change in BJP organization: 30 percent women will get representation, equality in front and cell too

रायपुर। भाजपा छत्तीसगढ़ संगठन में बड़े बदलाव की तैयारी चल रही है। प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव के नेतृत्व में जल्द ही नई कार्यकारिणी घोषित की जाएगी। सूत्रों के अनुसार, एक महीने के भीतर करीब 50 पदाधिकारियों की घोषणा हो सकती है। इस बार संगठन में महिलाओं को विशेष महत्व दिया जा रहा है। पहली बार 30 प्रतिशत पद महिलाओं को दिए जाएंगे।

महिला मोर्चा के अलावा सभी मोर्चा और प्रकोष्ठों में भी महिलाओं को उपाध्यक्ष, महामंत्री जैसे पदों पर जिम्मेदारी दी जाएगी। 2028 विधानसभा चुनाव को देखते हुए पार्टी संगठनात्मक और सामाजिक समीकरणों को संतुलित करने का प्रयास कर रही है। टिकट वितरण में भी महिलाओं को 30% हिस्सेदारी देने की योजना है, इसलिए छह महीने से महिला नेतृत्व की पहचान की जा रही है। महामंत्री के रूप में भरत वर्मा को छोड़ तीन चेहरे बदले जाएंगे। नवीन मार्कंडेय, रजनीश सिंह और एक महिला को शामिल किया जा सकता है। उपाध्यक्षों में शिवरतन शर्मा को छोड़ शेष सभी बदले जाएंगे। मंत्री स्तर पर युवाओं को मौका मिलेगा।

संगठन के सात मोर्चा और 17 प्रकोष्ठों की नई टीम में युवा और महिलाएं प्रमुख होंगे। कार्यसमिति की घोषणा मोर्चा टीम बनने के बाद की जाएगी। कोषाध्यक्ष नंदन जैन बने रहेंगे, लेकिन कार्यालय प्रभारी और मीडिया विभाग में बदलाव संभव है। पार्टी उन महिला नेत्रियों की तलाश कर रही है जो लंबे समय से संगठन से जुड़ी हैं, प्रभावशाली हैं और स्वतंत्र राजनीतिक पहचान रखती हैं। यह बदलाव भाजपा के आगामी चुनावी रणनीति का अहम हिस्सा माना जा रहा है।

Share This News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *