सीएम साय से केंद्रीय राज्य मंत्री उइके ने की सौजन्य मुलाकात

Union Minister of State Uikey made a courtesy call on CM Sai

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से भारत सरकार के केंद्रीय जनजातीय कार्य राज्य मंत्री दुर्गा दास उइके ने मुख्यमंत्री निवास कार्यालय, रायपुर में सौजन्य मुलाकात की।

मुख्यमंत्री साय ने राज्य मंत्री उइके का पारंपरिक कोसा वस्त्र और बेल मेटल से निर्मित स्मृति चिह्न भेंट कर आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच जनजातीय क्षेत्रों के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार जनजातीय अंचलों में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, पेयजल और आजीविका जैसे क्षेत्रों में तेजी से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि जनजातीय युवाओं को शिक्षा एवं कौशल विकास के माध्यम से सक्षम बनाने के लिए विशेष योजनाएं लागू की गई हैं।

राज्य मंत्री उइके ने केंद्र सरकार की ओर से जनजातीय समुदायों के कल्याण हेतु चल रही योजनाओं की जानकारी दी और राज्य सरकार के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने यह भी कहा कि छत्तीसगढ़ के आदिवासी क्षेत्रों के सतत विकास के लिए केंद्र सरकार हर संभव सहयोग देगी।

मुख्यमंत्री साय और राज्य मंत्री उइके के बीच यह मुलाकात सौहार्दपूर्ण रही और दोनों नेताओं ने मिलकर छत्तीसगढ़ के जनजातीय अंचलों को विकसित करने की प्रतिबद्धता दोहराई। बैठक में यह आश्वासन भी मिला कि राज्य और केंद्र मिलकर जनजातीय समुदायों के जीवनस्तर को बेहतर बनाने के लिए लगातार काम करते रहेंगे।

Share This News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *