नए साल पर आस्था का सैलाब, देशभर के मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़

New Year 2026, religious faith, temples crowd, devotees gathering, India temples, morning aarti, Siddhivinayak Temple, Mahakaleshwar Bhasma Aarti, Kashi Vishwanath, Jhandewalan Temple, Kalka Ji Mandir, Sai Baba Temple, spiritual start, first day of year,

दिल्ली। आज से नए साल 2026 की आधिकारिक शुरुआत हो गई। जैसे ही घड़ी की सुइयों ने आधी रात पार की, पूरे देश में जश्न का माहौल बन गया। कहीं आतिशबाजी से आसमान रंगीन हुआ तो कहीं मंदिरों, घाटों और पहाड़ों पर लोगों ने उगते सूरज के साथ नए साल का स्वागत किया। देश के अलग-अलग हिस्सों से सामने आई सूर्योदय की तस्वीरों और वीडियो ने लोगों का मन मोह लिया।

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर परिसर में सुबह-सुबह श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। जैसे ही सूर्य की पहली किरण मंदिर शिखर पर पड़ी, “जय श्रीराम” के जयघोष से पूरा वातावरण गूंज उठा। लखनऊ में हालांकि घना कोहरा छाया रहा, लेकिन इसी धुंध के बीच साल 2026 का पहला सूर्योदय दिखाई दिया, जिसे लोगों ने अपने मोबाइल कैमरों में कैद किया।

उत्तराखंड के हरिद्वार में नए साल के पहले दिन गंगा घाटों पर आस्था का सैलाब उमड़ा। श्रद्धालुओं ने ब्रह्म मुहूर्त में गंगा स्नान कर नए साल की मंगलकामनाएं कीं। वहीं हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में बर्फीली ठंड के बीच पहाड़ों से झांकती सूर्य की किरणें बेहद मनमोहक नजर आईं।

देश से बाहर नेपाल के पहाड़ी इलाकों से भी सूर्योदय की पहली तस्वीरें सामने आईं, जहां पहाड़ों के बीच लालिमा बिखेरता सूरज एक अद्भुत दृश्य प्रस्तुत कर रहा था। दक्षिण भारत में तमिलनाडु के कन्याकुमारी में समंदर की लहरों के बीच उगता सूरज लोगों के लिए खास आकर्षण बना। गोवा में भी नए साल की पार्टी के बाद सुबह समुद्र तटों पर लोग सूर्योदय देखने उमड़े।

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल और पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से भी नए साल के पहले सूर्योदय की शानदार तस्वीरें सामने आई हैं। इस तरह कोलकाता से अयोध्या और हिमाचल से लखनऊ तक, पूरे देश ने साल 2026 की पहली सुबह को उम्मीदों और नई शुरुआत के साथ सेलिब्रेट किया।

Share This News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *