दिल्ली। सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने शुक्रवार को कहा कि आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता अरविंद केजरीवाल दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में अच्छा काम कर रहे थे, लेकिन फिर उन्होंने शराब की दुकानों को खोलना शुरू कर दिया, जिससे उन्हें जनता का गुस्सा झेलना पड़ा।
अन्ना हजारे ने कहा, “केजरीवाल पहले अच्छा काम कर रहे थे और तीन बार मुख्यमंत्री बने। लेकिन जैसे ही उन्होंने शराब की दुकानों का लाइसेंस देना शुरू किया, मैं परेशान हो गया।” अन्ना हजारे का मानना है कि केजरीवाल को समाज के सामने एक अच्छा उदाहरण प्रस्तुत करना चाहिए था, लेकिन वे भटक गए।
रेखा गुप्ता के मुख्यमंत्री बनने पर क्या बोले अन्ना?
अन्ना हजारे ने दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के बारे में भी कहा कि एक महिला का मुख्यमंत्री बनना गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि लोगों ने रेखा गुप्ता को उनके ‘शुद्ध विचारों और कार्यों’ के कारण वोट दिया। अन्ना हजारे के भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन के परिणामस्वरूप ही आम आदमी पार्टी का जन्म हुआ था।