बाबा सिद्दीकी मर्डर: आरोपी का बोन टेस्ट हुआ, अब तक 3 आरोपी अरेस्ट, 3 फरार

मुंबई में NCP (अजित गुट) के नेता और पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की 12 अक्टूबर की रात गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। बाबा सिद्दीकी के मर्डर की जिम्मेदारी लॉरेंस गैंग ने ली। कुल 6 आरोपी है, इसमें तीन गिरफ्तार हो चुके। 3 फरार हैं।

हरियाणा के गुरमेल और UP के धर्मराज को मौके से ही गिरफ्तार किया गया। तीसरी गिरफ्तारी पुणे से हुई। पुलिस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करने वाले शुभम के भाई प्रवीण लोनकर को अरेस्ट किया। UP के ही एक अन्य आरोपी शिव, पंजाब के जीशान और शुभम की तलाश जारी है। मुंबई कोर्ट ने गुरमेल को 7 दिन की पुलिस रिमांड में भेजा है। धर्मराज ने खुद को नाबालिग बताया था।

हरियाणा के गुरमेल और UP के धर्मराज को मौके से ही गिरफ्तार किया गया। UP के ही एक अन्य आरोपी शिव और पंजाब के जीशान की तलाश जारी है। - Dainik Bhaskar

मजिस्ट्रेट के सामने उसका बोन टेस्ट करवाया गया। इसे बोन ऑसिफिकेशन टेस्ट कहते हैं। इसमें शरीर के कुछ खास हिस्सों की हड्डियों का एक्सरे किया जाता है। उनकी बनावट, ताकत और घनत्व से शख्स की उम्र का पता लगाया जाता है। टेस्ट में धर्मराज की उम्र 18 साल से ज्यादा निकली है। उधर 13 अक्टूबर की रात 10.30 बजे मुंबई के मरीन लाइंस स्टेशन के सामने बड़ा कब्रिस्तान में बाबा सिद्दीकी को दफनाया गया। उन्हें स्टेट ऑनर भी दिया गया।

लॉरेंस गैंग ने ली हत्या की जिम्मेदारी

रविवार को लॉरेंस गैंग ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में बाबा सिद्दीकी की हत्या की जिम्मेदारी ली। इस पोस्ट की जांच भी पुलिस कर रही है। इसमें लिखा है, “सलमान खान और दाऊद की मदद करने वालों को छोड़ेंगे नहीं।” इस पोस्ट में लॉरेंस और अनमोल को हैशटैग किया गया है।

शुबू लोनकर महाराष्ट्र नाम की ID से शुभम लोनकर ने पोस्ट डाली थी। शुभम के भाई प्रवीण लोनकर (28) को मुंबई पुलिस ने पुणे से गिरफ्तार कर लिया है। दोनों भाई बाबा की हत्या की साजिश में शामिल हैं। लॉरेंस का नाम सामने आने के बाद सलमान खान के घर की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। लॉरेंस गैंग ने इसी साल अप्रैल में सलमान के घर पर फायरिंग करवाई थी।

साबरमती जेल में बंद है लॉरेंस

लॉरेंस अभी गुजरात की साबरमती जेल में बंद है। उसने 14 अप्रैल को सलमान के घर के बाहर फायरिंग कराई थी। जेल में लॉरेंस से पूछताछ की जाएगी। बाबा सिद्दीकी की हत्या उनके विधायक बेटे जीशान के बांद्रा स्थित ऑफिस के सामने की गई थी। उन्हें तीन गोलियां मारी गईं थीं। वे इसी साल फरवरी में कांग्रेस छोड़कर अजित पवार की NCP में शामिल हुए थे। सिद्दीकी बांद्रा से 3 बार विधायक रह चुके थे।

Share This News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *