प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीद रहे: सीएम साय बोले धान खरीदी पर भ्रम फैलाने में होगी कार्रवाई

हरेली पर्व पर सीएम साय की शुभकामनाएं, वृक्षारोपण का किया आग्रह

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि विधानसभा चुनाव के दौरान हमारे द्वारा दी गई मोदी की गारंटी के अनुरूप इस वर्ष भी किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान के मान से ही धान खरीदी की जा रही है। किसानों को इस मामले को लेकर किसी प्रकार का भ्रम नहीं होना चाहिए। इस संबंध में भ्रम फैलाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी।

साय ने कहा कि धान खरीदी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। राज्य सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ प्रदेश के पंजीकृत किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी कर रही है। किसानों के हित को ध्यान में रखते हुए उपार्जन केन्द्रों के माईक्रोएटीएम से 2000 रुपए से लेकर 10 हजार रुपए तक निकालने की सुविधा भी दी गई है। इससे किसानों को धान बेचने परिवहन के लिए किराए पर लिए गए ट्रैक्टर, मेटाडोर आदि का भाड़ा और हमाली मजदूरी का भुगतान करने में सुविधा होगी। धान खरीदी 31 जनवरी तक चलेगी।

किसानों को 1288 करोड़ 55 लाख दिए

प्रदेश में 14 नवम्बर से धान खरीदी अभियान में अब तक 6.76 लाख टन धान खरीदी हो चुकी है। राज्य में अब तक 1.44 लाख किसानों ने अपना धान बेचा है। धान खरीदी के एवज में किसानों को बैंक लिंकिंग व्यवस्था से 1288 करोड़ 55 लाख रुपए का भुगतान किया गया है। धान खरीदी का यह अभियान 31 जनवरी तक चलेगा।

धनेंद्र व कांग्रेस फैला रहे अफवाह: भाजपा

धान की बुआई को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच भाजपा ने पक्ष रखा है। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं अपेक्स बैंक के पूर्व अध्यक्ष अशोक बजाज ने कांग्रेस नेता धनेंद्र साहू द्वारा रबी फसल को लेकर दिए गए बयान को सफेद झूठ करार देते हुए कहा है कि प्रदेश सरकार द्वारा धान बोने पर प्रतिबंध का कोई आदेश जारी नहीं हुआ है।

Share This News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *