साय कैबिनेट की बैठक आज, धान खरीदी की समस्या सहित अन्य मुद्दों पर होगी चर्चा

Cabinet meeting today, these issues will be discussed

छत्‍तीसगढ़ सरकार मंगलवार को कैबिनेट बैठक करने जा रही है। यह बैठक मंत्रालय में दोपहर 12 बजे आयोजित होगी। मुख्य रूप से इस बैठक में धान खरीदी में आ रही दिक्कतों को CM विष्णुदेव साय और अन्य मंत्री रिव्यू करेंगे। पिछले कुछ दिनों में सभी मंत्री अलग-अलग इलाकों के धान खरीदी केंद्रों में गए हैं लोगों का फीडबैक भी लिया गया है।

बारदाने की कमी और राइस मिलर्स की मांग जैसे मुद्दों पर बात हो सकती है। कांग्रेस लगातार किसानों को टोकन न मिलने, मिलर्स द्वारा धान का उठाव न करने जैसी बातों पर सरकार को घेर रही है। 16 दिसंबर से विधानसभा का शीतकालीन सत्र भी शुरू होने को है। सरकार के मंत्री इसे लेकर भी चर्चा कर सकते हैं।

कांग्रेस कर रही 3217 रुपए भुगतान की मांग

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद ने कहा कि धान की कीमत का भुगतान 3217 रू. में करे क्योंकि 3100 रू. भाजपा ने अपने चुनावी वायदे में कहा था। केन्द्र सरकार ने धान का समर्थन मूल्य 117 रू. बढ़ा दिया है। इस कारण इस वर्ष धान की खरीदी 3100 रू. से बढ़ाकर 3217 रू. किया जाये। कांग्रेस के समय भी कांग्रेस ने धान का समर्थन मूल्य 2500 देने का वादा किया था लेकिन समर्थन मूल्य बढ़ने पर कांग्रेस ने 2640 रू. में धान खरीदी किया था।

Share This News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *