नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ इलाके में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच गुरुवार को जबरदस्त मुठभेड़ हुई। कोहकामेटा थाना क्षेत्र में हुए इस एनकाउंटर में जवानों ने दो नक्सलियों को मार गिराया है। दोनों के शव मौके से बरामद कर लिए गए हैं। साथ ही 315 बोर की राइफल, अन्य हथियार और भारी मात्रा में गोला-बारूद भी जब्त किया गया है। पुलिस को खुफिया जानकारी मिली थी कि इलाके में नक्सली छिपे हुए हैं। इस इनपुट के बाद नारायणपुर से DRG और कोंडागांव से STF की संयुक्त टीम सर्च ऑपरेशन पर रवाना हुई। बुधवार रात जब जवान नक्सलियों के संभावित ठिकाने पर पहुंचे, तो जंगल में घात लगाए नक्सलियों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में जवानों ने दो नक्सलियों को मार गिराया। गुरुवार सुबह तक सर्च ऑपरेशन जारी रहा, इस दौरान भी गोलीबारी की खबरें हैं। इलाके में सुरक्षा बलों की तैनाती बरकरार है। इससे पहले 20 जून को कांकेर जिले में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे से पहले एक मुठभेड़ में 8 लाख की इनामी महिला नक्सली को भी सुरक्षाबलों ने मार गिराया था। यह मुठभेड़ छोटेबेटिया थाना क्षेत्र के आमाटोला इलाके में हुई थी। गौरतलब है कि गृहमंत्री अमित शाह ने बीते साल रायपुर में हुई बैठक में 31 मार्च 2026 तक देश से नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य रखा था। साय सरकार बनने के बाद अब तक 350 से अधिक नक्सली ढेर किए जा चुके हैं, जो नक्सलवाद के खात्मे की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।

सुकमा मुठभेड़: अब तक 16 नक्सलियों के शव बरामद

सुकमा। सुकमा जिले में एक बड़ी मुठभेड़ के दौरान अब तक 16 नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं। इस मुठभेड़ में भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक पदार्थ भी मिले …

सुकमा मुठभेड़: अब तक 16 नक्सलियों के शव बरामद Read More

फार्मेश्वरी यादव बनी छत्तीसगढ़ की पहली महिला अग्निवीर

गरियाबंद। गरियाबंद जिले की 21 वर्षीय फामेश्वरी यादव ने भारतीय सेना में अग्निवीर महिला सैन्य पुलिस (WMP) के रूप में चयनित होकर छत्तीसगढ़ की पहली महिला अग्निवीर बनने का गौरव …

फार्मेश्वरी यादव बनी छत्तीसगढ़ की पहली महिला अग्निवीर Read More

मुस्लिम बहनों को साय सरकार सौगात ए मोदी गिफ्ट

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री निवास में आयोजित कार्यक्रम में मुस्लिम समाज की जरूरतमंद बहनों को सौगातें भेंट कर सामाजिक सौहार्द का संदेश दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल …

मुस्लिम बहनों को साय सरकार सौगात ए मोदी गिफ्ट Read More
नक्सली, मुठभेड़, बीजापुर, शहीद नक्सली, 78 नक्सली मारे गए, 4 अप्रैल बीजापुर बंद,Naxalite, Encounter, Bijapur, Martyred Naxalite, 78 Naxalites killed, Bijapur bandh on 4 April,

नक्सलियों ने मारे गए 78 साथियों के नाम किए जारी, 4 अप्रैल को बीजापुर बंद का आह्वान

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों के पश्चिम बस्तर संभाग के प्रवक्ता मोहन ने प्रेस नोट जारी कर बताया कि 2025 के शुरुआत से अब तक अलग-अलग मुठभेड़ों में …

नक्सलियों ने मारे गए 78 साथियों के नाम किए जारी, 4 अप्रैल को बीजापुर बंद का आह्वान Read More

राज्यपाल के काफिले की गाड़ी से टकराई महिला, इलाज के दौरान हुई मौत

अंबिकापुर।  जिले में एक बड़ा हादसा हुआ है। राज्यपाल के काफिले की गाड़ी से टकराकर एक महिला की मौत हो गई। महिला मांझी समुदाय से थी और वह अपने भाई …

राज्यपाल के काफिले की गाड़ी से टकराई महिला, इलाज के दौरान हुई मौत Read More

नक्सलियों के मंसूबों पर फिरा पानी: चेरपाल-पालनार में 45 किलो का आईईडी बरामद, बडा हादसा टला

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र में लगातार हो रही मुठभेड़ों के बीच नक्सली बौखलाए हुए हैं और जवानों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश में लगे हुए हैं। इसी क्रम में …

नक्सलियों के मंसूबों पर फिरा पानी: चेरपाल-पालनार में 45 किलो का आईईडी बरामद, बडा हादसा टला Read More
रायपुर, खरोरा , डकैती, किसान परिवार, बंधक बनाना, नकाबपोश डकैत,Raipur, Kharora Robbery, Farmer family, Hostage taking, Masked dacoits,

रायपुर के खरोरा में डकैती, किसान परिवार को बंधक बनाकर लूटे 6 लाख नकद और जेवरात

रायपुर। रायपुर से सटे खरोरा थाना क्षेत्र के केवराडीह गांव में एक बड़ी डकैती की वारदात हुई है। 6 से 7 नकाबपोश और हथियारबंद डकैतों ने किसान राधेलाल भारद्वाज के …

रायपुर के खरोरा में डकैती, किसान परिवार को बंधक बनाकर लूटे 6 लाख नकद और जेवरात Read More
Pakistan Connection, Gujarat ATS, Terror Plot, Gurpreet Singh, Gopi Billa, Punjab Police, ISI Handlers, Grenade Attack Plan, Weapons Smuggling, Terror Suspect, Halol Arrest, India Security, Terror Network, Manu Agwan,

छात्राओं से बेड टच , हेड मास्टर गिरफ्तार

सूरजपुर। पुलिस ने हेडमास्टर द्वारा छात्राओं से बेड टच और दुर्व्यवहार करने के मामले में त्वरित कार्रवाई की है। आरोपी हेडमास्टर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया और न्यायधीश …

छात्राओं से बेड टच , हेड मास्टर गिरफ्तार Read More
CBI's action continues in Chhattisgarh, officers reached ASP Maheshwari's house

एएसपी माहेश्वरी के घर पहुंची CBI, छानबीन कर रहे अफसर

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ में महादेव सट्टा मामले में सीबीआई की कार्रवाई लगातार जारी है। बुधवार को सीबीआई की टीम राजनांदगांव के सन सिटी स्थित एएसपी अभिषेक माहेश्वरी के घर पहुंची, लेकिन …

एएसपी माहेश्वरी के घर पहुंची CBI, छानबीन कर रहे अफसर Read More