CG Weather Update : अगले 24 घंटों में ठंड बरपाएगी कहर, रायपुर समेत कई क्षेत्रों में कोल्ड वेव का अलर्ट

Chhattisgarh Weather, Cold Wave Relief, Western Disturbance Effect, Raipur Weather Update, January 2026 Weather, CG Minimum Temperature, CG Maximum Temperature, Makar Sankranti Sun Effect, Night Temperature Chhattisgarh, Manpat Weather, Balrampur Weather,

रायपुर। छत्तीसगढ़ में ठंड का कहर लगातार जारी है। प्रदेश के कई इलाकों में शीतलहर जैसी स्थिति बनी हुई है और सुबह-शाम लोगों को ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा लेना पड़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान दुर्ग, बालोद, रायपुर समेत कई जिलों में शीत लहर चलने की संभावना है, जिससे ठंड और बढ़ सकती है। राजधानी रायपुर में सुबह के समय धुंध छाए रहने की भी संभावना जताई गई है।

प्रदेश में तापमान में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। रायपुर शहर का न्यूनतम तापमान सामान्य से लगभग 2 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया है, जबकि माना एयरपोर्ट क्षेत्र में पारा 5 डिग्री तक नीचे जा चुका है। यानी महज 10 किलोमीटर के दायरे में ठंड का असर काफी अलग नजर आ रहा है। उत्तरी छत्तीसगढ़ के इलाकों में तो रात के समय बर्फ जमने जैसी स्थिति बन रही है।

पिछले 24 घंटों में राज्य का सबसे कम तापमान अंबिकापुर में 4.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, वहीं दिन का सबसे अधिक तापमान दुर्ग में 29.2 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग का कहना है कि अगले एक दिन के दौरान ठंड में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है और शीतलहर का असर बना रहेगा।

मौसम विभाग ने खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, राजनांदगांव, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, दुर्ग, बालोद, कबीरधाम, बेमेतरा और रायपुर जिलों में शीतलहर को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में एक-दो स्थानों पर ठंड का असर अधिक देखने को मिल सकता है।

राजधानी रायपुर में शनिवार को अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान करीब 12 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। सुबह के समय धुंध छाई रह सकती है, जिससे दृश्यता कम होने की आशंका है। प्रशासन ने लोगों को सुबह-शाम अनावश्यक बाहर निकलने से बचने और ठंड से बचाव के लिए गर्म कपड़ों का इस्तेमाल करने की सलाह दी है।

Share This News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *