छत्तीसगढ़ के कई जिलों में 4 दिन बारिश के आसार, रात का तापमान सामान्य से ज्यादा

Monsoon havoc: Red alert in Uttarakhand, heavy rains expected in 13 states

छत्तीसगढ़ में अगले 4 दिनों तक बस्तर संभाग के जिलों में बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश का अनुमान है। मौसम में नमी रहने के कारण रात के तापमान में बढ़ोतरी हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 2 दिनों में न्यूनतम तापमान में 1-2 से डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। उसके बाद तापमान में गिरावट का दौर फिर शुरू होगा।

सोमवार को प्रदेश में सबसे ठंडा बलरामपुर रहा, यहां रात का तापमान 10.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है। वहीं रायगढ़ में बारिश हुई, जिले के बरमकेला में 14.2 मिलीमीटर तक वर्षा दर्ज की गई। दिन के तापमान के मुताबिक सबसे ज्यादा गर्म बीजापुर रहा। सोमवार को यहां 29.8°C तक तापमान रिकॉर्ड किया गया।

ठंड का असर हुआ कम

रायपुर समेत कई जिलों में नमी की वजह से ठंड का असर कम हो गया है। रायपुर में रात का तापमान 19.4 डिग्री रहा जो सामान्य से 4.5 डिग्री कम रहा। वहीं दिन का पारा 27.4 डिग्री रहा जो औसत से 1.9 डिग्री कम रहा। बिलासपुर में भी रात का पारा 20.8 डिग्री रहा जो औसत से 6.8 डिग्री ज्यादा था। जगदलपुर में दिन का पारा औसत से 7.8 डिग्री और दुर्ग में पारा औसत से 3.2 डिग्री ज्यादा रहा।

सरगुजा संभाग रहा सबसे ठंडा

प्रदेश में इस समय सरगुजा संभाग सबसे ठंडा है यहां न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से 14 डिग्री के बीच है। सोमवार को सरगुजा में रात का तापमान 11.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है। वहीं सूरजपुर में 13.4, कोरिया में 12.7 डिग्री टेंपरेचर रहा।

बिलासपुर संभाग में GPM सबसे ठंडा

बिलासपुर संभाग के जिलों में सबसे ठंडा गौरेला पेंड्रा मरवाही जिला है। यहां न्यूनतम तापमान 13.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। कोरबा में रात का तापमान 19 डिग्री रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 2.9 डिग्री ज्यादा है। मुंगेली में 20.4 डिग्री पारा रहा जो सामान्य से 3.8 डिग्री ज्यादा है। वहीं बिलासपुर में रात का तापमान 20.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 3.2 डिग्री अधिक था।

Share This News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *