सीएम साय ने मधुसूदन दास की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, उत्कल दिवस पर ओडिशा राज्य स्थापना को किया नमन

रायपुर। मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित महिला थाना चौक (मधुसूदन दास चौक) में उत्कल दिवस के अवसर पर महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बैरिस्टर मधुसूदन दास की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री  साय ने ओडिशा राज्य स्थापना दिवस (उत्कल दिवस) के मौके पर प्रदेश और देशभर में रह रहे उत्कल समाज के सभी लोगों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह दिवस सिर्फ ओडिशा के गठन का उत्सव नहीं है, बल्कि यह संघर्ष, आत्मगौरव और सांस्कृतिक एकता की प्रेरणा है।

बैरिस्टर मधुसूदन दास के योगदान को किया नमन

मुख्यमंत्री साय ने बैरिस्टर मधुसूदन दास के संघर्षों और दूरदर्शिता का उल्लेख करते हुए कहा कि उनके प्रयासों के कारण 1 अप्रैल 1936 को ओडिशा राज्य का गठन हुआ। उन्होंने यह भी कहा कि छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच सदियों से सांस्कृतिक और सामाजिक संबंध रहे हैं। उदाहरण स्वरूप, महाप्रभु श्री जगन्नाथ को चढ़ने वाला भोग का चावल आज भी छत्तीसगढ़ से भेजा जाता है, जो दोनों राज्यों के धार्मिक जुड़ाव का प्रतीक है।

महाप्रभु जगन्नाथ से प्रदेशवासियों के कल्याण की कामना

मुख्यमंत्री   साय ने महाप्रभु श्री जगन्नाथ से छत्तीसगढ़वासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि भगवान जगन्नाथ का आशीर्वाद हमेशा छत्तीसगढ़ पर बना रहेगा। इस अवसर पर विधायक  किरण देव, विधायक  पुरंदर मिश्रा, विधायक  सुनील सोनी, महापौर   मीनल चौबे, सभापति   सूर्यकांत राठौर,   संजय श्रीवास्तव, उत्कल समाज के सदस्य और अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Share This News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *