कबीर जयंती महोत्सव में सीएम साय ने विकास कार्यों की घोषणाएं

CM Sai made announcements of development works in Kabir Jayanti Mahotsav

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज अभनपुर विकासखंड के सोनपैरी गांव में कबीर जयंती महोत्सव एवं गौ ग्राम जन जागरण यात्रा के समापन समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने जनता को कबीर जयंती की शुभकामनाएं दीं और कई विकास कार्यों की घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने गुरुकुल भवन के लिए 20 लाख रुपये, प्रदेश की गौशाला का नाम ‘गौधाम’ करने और सोनपैरी स्कूल में बाउंड्री वाल निर्माण की घोषणा की। साथ ही सामुदायिक भवन निर्माण, भुताही पारा से आश्रम तक नाली निर्माण और सोनपैरी से खिलोरा मुख्य मार्ग से आश्रम तक सीसी रोड निर्माण का भूमिपूजन भी किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ की भूमि कबीर साहेब की वाणी से प्रभावित है। कबीर साहेब ने हमेशा जीवदया और मानवता का संदेश दिया। उन्होंने अपने दोहों के माध्यम से जनजागरण का मार्ग दिखाया। श्री साय ने कबीर के विचारों को आज भी प्रासंगिक बताते हुए गौसेवा और सामाजिक एकता पर जोर दिया। उन्होंने गौ-अभयारण्य के लिए भूमि चिन्हित करने की भी बात कही।

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने छत्तीसगढ़ की विभिन्न उपलब्धियों पर गर्व जताया और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य की प्रगति की उम्मीद जताई। कैबिनेट मंत्री ओ.पी. चौधरी ने कहा कि संत कबीर जैसे महान विचारक आज भी समाज के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। कबीरपंथी जगतगुरु श्री असंग देव जी ने कबीर साहेब की वाणियों के महत्व पर प्रकाश डाला। समारोह में केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू, गोसेवा आयोग अध्यक्ष बिसेसर पटेल, अभनपुर विधायक इंद्रकुमार साहू, विधायक किरण देव सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Share This News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *