सारंगगढ़। छत्तीसगढ़ में पारा गिरने से लगातार ठंड बढ़ रही है। कई जिलों में शत लहर और कड़ाके की ठंड का भी अलर्ट जारी किया जा रहा है। ठंड का प्रकोप देखते हुए कलेक्टर ने स्कूल की टाइमिंग में बदलाव किया है। सारंगढ़ बिलाईगढ़ कलेक्टर ने इसे लेकर आदेश जारी कर दिया है।
जारी आदेश के मुताबिक दो पाली में चलने वाली कक्षाओं की पहली पाली अब सुबह 8.30 बजे से 12.00 बजे तक संचालित होगी। वहीं दो पाली में संचालित होने वाली कक्षाओं की दूसरी पाली 12.15 से 4.00 तक चलेगी। वहीं एक पाली में संचालित होने वाली कक्षाएं 10.00 बजे 4.00 बजे तक संचालित होगी। इसी के साथ ही शनिवार को कक्षा 8.30 बजे से 12.30 बजे तक संचालित होगी।
ऐसा रहा प्रदेश में मौसम का हाल
आंकड़ों के अनुसार अधिकतम तापमान दुर्ग और जगदलपुर में को छोड़कर शेष जगहों पर सामान्य औसत से कम है। दुर्ग में यह सर्वाधिक 1.4 डिग्री और जगदलपुर में 0.7 डिग्री सेल्सियस अधिक है। वहीं, पेंड्रा रोड में 3.1 डिग्री, बिलासपुर और अंबिकापुर में 0.6 डिग्री, जबकि रायपुर में 0.4 डिग्री सेल्सियस कम है। इसके अलावा न्यूनतम तापमान रायपुर, बिलासपुर और जगदलपुर में सामान्य औसत से ज्यादा है। आंकड़ों के अनुसार यह जगदलपुर में 6.5 डिग्री, रायपुर में, बिलासपुर में 1.6 और रायपुर में एक डिग्री सेल्सियस सामान्य से अधिक है। वहीं, पेंड्रारोड में यह 1.5 डिग्री, जबकि अंबिकापुर में 0.1 डिग्री कम है।