बर्फबारी से देश में बढ़ी ठंड, 13 दिसंबर को मौसम रहेगा शुष्कम

छत्तीसगढ़ समेत 17 राज्यों में आंधी का अलर्ट

दिल्ली। हिमाचल, उत्तराखंड और कश्मीर में हो रही बर्फबारी से पारा लुढ़कता जा रहा है। पहाड़ो में बर्फबारी होने से उत्तर भारत के कई राज्यों में शीतलहर का प्रकाेप शुरू हो गया है।हिमाचल प्रदेश के कम से कम सात जिलों में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे पहुंच गया है। कश्मीर में बर्फबारी से सर्दी बढ़ी है और श्रीनगर का तापमान माइनस 5.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। पहाड़ों पर बर्फबारी से मैदानी राज्यों यूपी, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान और दिल्ली में ठंड बढ़ने के साथ शीतलहर का प्रकोप बढ़ गया है। व

आईएमडी से जारी जानकारी के अनुसार उत्तर भारत के ज्यादातर मैदानी इलाकों में औसत न्यूनतम तापमान 5-10 डिग्री सेल्सियस के बीच चल रहा है। हरियाणा के हिसार और राजस्थान के चूरू में सबसे कम 4.5 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। वहीं झारखंड, सिक्किम, बिहार और उत्तर प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर बुधवार तक रात और सुबह के समय घना कोहरा छाया रहने का अनुमान जताया गया है। असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी 12 दिसंबर तक कहीं हल्का तो कहीं घना कोहरा छाया रह सकता है।

Share This News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *