छत्तीसगढ़ के कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने बताया कि 26 नवंबर से 26 जनवरी तक 60 दिवसीय राष्ट्रव्यापी संविधान रक्षक अभियान चलाया जाएगा। इस कैंपेन में 5 मुद्दों को लेकर जनता के पास जाएंगे। ब्लॉक और जिला स्तर पर अभियान चलाया जाएगा, जिसमें संविधान और ST-SC समेत अन्य वर्गों को जागरूक किया जाएगा।
दीपक बैज ने कहा कि पिछले दशक में भाजपा नेतृत्व वाली सरकार ने संविधान की नींव को कमजोर की है। सामाजिक न्याय, समानता और लोकतंत्र के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को कमजोर करने के व्यवस्थित प्रयास किया है। बीजेपी सरकार की विफलता को उजागर करेंगे। अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और एजेंसियों का दुरुपयोग किया गया। बैज ने बताया कि कांग्रेस पार्टी का यह अभियान 2 महीने चलने वाला है। संविधान रक्षक अभियान’’ में पांच प्रमुख विषयों को आम जनता के सामने रखा जाएगा। सभी विषय के लिए 10 दिनों की अवधि और 5 विषय निर्धारित किए गए हैं। स्थानीय नेताओं को भी अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी गई है।
ये कैंपेन चलाएगी कांग्रेस
- केंद्र सरकार की भाजपा की विफलता को उजागर किया जाएगा।
- एससी, एसटी, ओबीसी, अल्पसंख्यकों, गैर-अधिसूचित जनजातियों, महिलाओं, बुजुर्गों और युवाओं पर विशेष ध्यान देने के साथ, हाशिए पर रहने वाले समुदायों की स्थिति खराब करने वाली नीतियों को उजागर किया जाएगा।
- जाति जनगणना की वकालत कांग्रेस पार्टी लोगों के सामने करेगी। भाजपा के व्यवस्थित भेदभाव को प्रदर्शित करने वाले डेटा सार्वजनिक और व्याख्यान आयोजित होगा।
- आरक्षण व्यवस्था पर भाजपा के हमलों और उनकी भेदभावपूर्ण विचारधारा को उजागर किया जाएगा।
- अल्पसंख्यकों, एससी, एसटी और ओबीसी को निशाना बनाने वाली भाजपा की विभाजनकारी राजनीति का उजागर करेंगे। आम लोगों की कीमत पर कुछ पूंजीपतियों के प्रति भाजपा की पक्षपात को उजागर करेंगे।