धान खरीदी पर कांग्रेस की नजर: भूपेश बघेल, दीपक बैज समेत सीनियर नेता सोसायटियों का लेंगे जायजा, सरकार को बताएंगे कमियां

Congress will appoint more than 20,000 Panchayat Presidents, the organization's decision to strengthen the core vote.

छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज सभी जिलों में सोसायटी चलो अभियान चलाएगी। कांग्रेस के तमाम बड़े नेता कार्यकर्ता अलग-अलग धान सोसायटी में जाएंगे। वहां क्या स्थिति है, इसकी जानकारी लेंगे। धान खरीदी और वहां हो रही अनियमितताएं को लेकर घेरते नजर आएंगे। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रायपुर में रहेंगे। खरोरा के धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण करेंगे। वहीं प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज बस्तर में रहेंगे। बैज यहीं से अभियान में शामिल होंगे। बस्तर के ही किसी समिति में जाकर वहां निरीक्षण करेंगे।

महंत और सिंहदेव भी अभियान में होंगे शामिल

इनके अलावा नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत और पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव को भी अपने अपने क्षेत्र की सोसायटी में जाएंगे। पार्टी की ओर से सभी पूर्व मंत्री, पूर्व विधायक और मौजूदा विधायकों को निर्देश दिया गया है कि, वो इस अभियान में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ शामिल हों।

पूर्व मंत्री-विधायकों को जिम्मेदारी

साथ ही ज्यादा से ज्यादा सोसायटियों तक कांग्रेस के कार्यकर्ता पहुंचे, ताकि वहां के जो हालात हैं, उसकी तस्वीर सरकार के सामने रखी जा सके। पूर्व मंत्रियों के अलावा पार्टी के सीनियर नेताओं से भी कहा गया है कि वे अपने-अपने क्षेत्र में होने वाले अभियान में शामिल हो। इस अभियान को बेहतर ढंग से किया जा सके इसके लिए कांग्रेस पार्टी ने प्रभारी की भी नियुक्ति की है। पार्टी के सीनियर नेताओं को प्रभारी बनाया गया है संभावना है कि आज देश शाम तक इसकी सूची भी कांग्रेस पार्टी जारी कर देगी।

Share This News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *