कांग्रेस का दो दिवसीय नव सत्याग्रह अधिवेशन आज से कर्नाटक, जुटेंगे दिग्गज

कर्नाटक। कांग्रेस का दो दिवसीय नव सत्याग्रह अधिवेशन आज से कर्नाटक के बेलगावी में शुरू हो रहा है। ये अधिवेशन 1924 में हुए कांग्रेस के 39वें अधिवेशन के 100 साल पूरे होने के मौके पर रखा गया है। 26 और 27 दिसंबर 1924 को बेलगावी में ही कांग्रेस का दो दिवसीय अधिवेशन हुआ था

यह पहला और आखिरी अधिवेशन था जिसकी अध्यक्षता महात्मा गांधी ने की थी। इसी अधिवेशन में उन्हें पार्टी अध्यक्ष भी चुना गया था। आज से हो रहे अधिवेशन में कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी, वायनाड से सांसद प्रियंका गांधी, सोनिया गांधी समेत लगभग 150 हस्तियों को आमंत्रित किया गया है। कांग्रेस महासविच केसी वेणुगोपाल ने कहा कि इस अधिवेशन में कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक होगी। इसके साथ ही कांग्रेस देश में ‘नव सत्याग्रह’ की शुरुआत करेगी।

कांग्रेस ने बेलगावी अधिवेशन की तैयारियों की फोटो शेयर की।

1924 के बेलगावी अधिवेशन में पहुंचे थे ये दिग्गज

  •  महात्मा गांधी
  • मोतीलाल नेहरू
  • जवाहरलाल नेहरू
  •  लाला लाजपत राय
  •  राजगोपालचारी
  •  डा. एनी बेसेंट
  •  सरोजिनी नायडू
  • चित्तरंजनदास
  • पंडित मदन मोहन मालवीय
  • सैफुद्दीन किचलु
  •  अबुल कलाम आजाद
  • राजेन्द्र प्रसाद
  • वल्लभभाई पटेल 

1924 के बेलगावी अधिवेशन में महात्मा गांधी। यह पहला और आखिरी अधिवेशन था जिसकी अध्यक्षता महात्मा गांधी ने की थी। 

स्वतंत्रता संग्राम का अहम केंद्र था बेलगावी

देश के स्वतंत्रता संग्राम में बेलगावी महत्वपूर्ण केंद्र था। लोकमान्य तिलक ने 1916 में बेलगांव से ही अपना ‘होम रूल लीग‘ आंदोलन शुरू किया था। 1924 में बेलगावी के तिलकवाड़ी इलाके में विजयनगर नामक स्थान पर अधिवेशन हुआ था। अब कांग्रेस अधिवेशन के स्थल को प्रसिद्ध पर्यटन स्थल बना दिया गया है। वहां एक कुआं बनाया गया था, जो आज भी अधिवेशन की गवाही के तौर पर मौजूद है।

 

Share This News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *