काशी में देव दिवाली: 84 घाट 25 लाख दीयों से जगमगाए, एक लाख लोगों ने की महाआरती

वाराणसी में देव दिवाली मनाई जा रही है। श्रद्धालुओं ने मां गंगा किनारे 84 घाटों और 700 मठों-मंदिरों में 25 लाख दीये जलाए। 8 घाटों पर करीब 60 मिनट तक ग्रीन पटाखों की आतिशबाजी हुई। आसमान सतरंगी नजर आया। हर हर महादेव के उद्घोष के साथ लेजर शो ने दीपोत्सव की खूबसूरती और बढ़ा दिया।

इससे पहले 21 अर्चकों और 42 रिद्धि-सिद्धि ने मां गंगा की महाआरती की। आरती में रिकॉर्ड एक लाख लोग शामिल हुए। लोग इस पल को अपने कैमरे में कैद करते नजर आए। दशाश्वमेध, अस्सी घाट पर टूरिस्ट की जबरदस्त भीड़ रही। चलना मुश्किल हो रहा था। देव दिवाली देखने इंडोनेशिया, वियतनाम और फ्रांस समेत 40 देशों के मेहमान आए। अनुमान के मुताबिक, दुनियाभर से 15 लाख लोग काशी पहुंचे।

उपराष्ट्रपति धनखड़ और सीएम योगी ने बजाया डमरू

उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और सीएम योगी ने काशी में डमरू का वादन किया। क्रूज पर सवार होकर गंगा आरती में शामिल हुए। लेजर शो और आतिशबाजी देखी।

क्रूज पर सवार होकर योगी मां गंगा की महाआरती में शामिल

वाराणसी के दशाश्वमेध घाट पर देव दिवाली पर गंगा आरती की गई। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल हुए। वे क्रूज पर सवार थे।

घाटों पर 60 मिनट आतिशबाजी की गई।

काशी के घाटों पर भीड़ इतनी कि चलना मुश्किल

देव दिवाली पर अनुमान के मुताबिक 15 लाख लोग काशी पहुंचे। एक लाख लोग सिर्फ दशाश्वमेध घाट पर थे, जो आरती में शामिल हुए। भीड़ इतनी ज्यादा थी कि चलना मुश्किल हो रहा था।

लेजर शो ने टूरिस्ट को सबसे ज्यादा आकर्षित किया।

काशी विश्वनाथ मंदिर के गंगा द्वार के सामने गंगा के पार आतिशबाजी 

काशी विश्वनाथ मंदिर के गंगा द्वार के सामने गंगा पार आतिशबाजी की गई। वहीं, 8 घाटों पर करीब 60 मिनट तक ग्रीन पटाखों की आतिशबाजी हुई। टूरिस्ट के लिए लेजर शो के साथ भव्य आतिशबाजी ने अविस्मरणीय दृश्य बना दिया।

 

Share This News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *