लॉटरी घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, कई ठिकानों पर चल रही छापेमारी

ED attaches assets worth Rs 32,500 crore in 9 months

पश्चिम बंगाल लॉटरी घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ा एक्शन लिया है। जानकारी के मुताबिक, गुरुवार सुबह-सुबह ईडी की टीम ने पश्चिम बंगाल में कई ठिकानों पर छापेमारी की है। बता दें, प्रवर्तन निदेशालय लॉटरी के कथित वित्तीय धोखाधड़ी और कुछ प्रभावशाली लोगों को लॉटरी टिकटों के माध्यम से धन शोधन से जुड़े भ्रष्टाचार के मामले की जांच कर रहा है।

ईडी ने माइकल नगर के हवाईअड्डे के पास स्थित लॉटरी टिकट प्रिंटिंग फैक्ट्री पर भी छापेमारी की है। इसके अलावा, दक्षिण कोलकाता के लेक मार्केट के पास 26 कवि भारती सरणी में एक आलीशान मल्टीस्टोरी फ्लैट पर भी छापा मारा।  ED  की टीमों ने एयरपोर्ट के पास माइकल नगर में लॉटरी टिकट छपाई कारखाने पर छापा मारा। ED ने दक्षिण कोलकाता में लेक मार्केट के पास 26 कवि भारती सरानी में एक बिल्डिंग पर छापा मारा।

Share This News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *