धान खरीदी केंद्र में 54 लाख का गबन, प्रभारी और ऑपरेटर के खिलाफ FIR दर्ज

धान खरीदी केंद्र में 54 लाख का गबन, प्रभारी और ऑपरेटर के खिलाफ FIR दर्ज

बिलासपुर। बिलासपुर जिले के रिसदा धान खरीदी केंद्र में बड़े स्तर पर धान घोटाला सामने आया है। जांच में 54.67 लाख रुपए के गबन की पुष्टि हुई है, जिसके बाद केंद्र प्रभारी कृष्ण कुमार करियारे और कंप्यूटर ऑपरेटर सुखसागर जांगड़े के खिलाफ मस्तूरी थाने में FIR दर्ज की गई है। यह कार्रवाई जिला सहकारी बैंक के मैनेजर की शिकायत पर की गई है।

खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 के दौरान रिसदा धान खरीदी केंद्र में धान खरीदी के ऑनलाइन आंकड़ों के अनुसार कुल 40,879.20 क्विंटल धान की खरीदी दर्ज थी। लेकिन जब भौतिक सत्यापन कराया गया, तो उसमें 1,763 क्विंटल धान की कमी पाई गई। जांच में सामने आया कि यह गड़बड़ी केंद्र प्रभारी और कंप्यूटर ऑपरेटर की मिलीभगत से की गई और सरकारी धन को नुकसान पहुंचाया गया।

जांच रिपोर्ट के आधार पर सहकारी बैंक मैनेजर ने मस्तूरी थाना पुलिस को लिखित शिकायत सौंपी, जिस पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में अपराध पंजीबद्ध कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई तेज़ी से की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। यह मामला धान खरीदी प्रणाली की पारदर्शिता पर गंभीर सवाल खड़ा करता है। प्रशासन ने भी संकेत दिया है कि भविष्य में इस तरह की गड़बड़ियों को रोकने के लिए निगरानी प्रणाली को और मजबूत किया जाएगा।

Share This News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *