घने कोहरे से उड़ानें प्रभावित, एअर इंडिया और इंडिगो ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी

Dense Fog, Flight Disruption, Delhi Airport, North India Weather, Air India Advisory, IndiGo Travel Advisory, Low Visibility, Delayed Flights, Cancelled Flights,

दिल्ली। दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में घने कोहरे ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। कोहरे का सबसे ज्यादा असर हवाई यातायात पर देखने को मिल रहा है। कम विजिबिलिटी के कारण कई उड़ानों में देरी हो रही है, जबकि कुछ फ्लाइट्स को रद्द भी किया गया है। हालात को देखते हुए एअर इंडिया और इंडिगो एयरलाइंस ने यात्रियों के लिए ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है।

एअर इंडिया ने शुक्रवार को जारी एडवाइजरी में कहा कि घने कोहरे की वजह से उड़ान संचालन प्रभावित हो सकता है। एयरलाइन ने यात्रियों से धैर्य बनाए रखने की अपील करते हुए भरोसा दिलाया कि असुविधा कम करने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। एअर इंडिया ने कहा कि छुट्टियों के इस मौसम में यात्रियों की यात्रा योजनाओं के महत्व को वह समझती है और 24 घंटे काम कर सेवाओं को सामान्य करने में जुटी हुई है।

मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार दिल्ली और उत्तर, पूर्वी भारत के कई हिस्सों में घना कोहरा छाया रह सकता है। इसके चलते दिल्ली, अमृतसर, चंडीगढ़, लखनऊ, वाराणसी और पटना से आने-जाने वाली उड़ानें प्रभावित होने की संभावना है। इसका असर पूरे एयर नेटवर्क पर पड़ सकता है।

एअर इंडिया ने बताया कि देरी या रद्दीकरण की स्थिति में ग्राउंड स्टाफ यात्रियों की मदद के लिए एयरपोर्ट पर तैनात रहेगा और वैकल्पिक व्यवस्थाएं की जाएंगी। ‘FogCare पहल’ के तहत चुनिंदा उड़ानों के यात्रियों को अग्रिम अलर्ट दिए जाएंगे, जिसमें बिना अतिरिक्त शुल्क फ्लाइट बदलने या पूरा रिफंड लेने का विकल्प मिलेगा। यात्रियों से एयरपोर्ट रवाना होने से पहले फ्लाइट स्टेटस चेक करने की अपील की गई है।

वहीं, इंडिगो ने भी ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है। इंडिगो ने बताया कि चंडीगढ़ और अमृतसर में घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी बेहद कम है, जिससे उड़ानें प्रभावित हो रही हैं। एयरलाइन ने यात्रियों से वेबसाइट या ऐप पर ताजा अपडेट देखने की सलाह दी है और कहा है कि हालात सुधरते ही सेवाएं सामान्य कर दी जाएंगी।

Share This News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *