भारत का दूसरा चीता घर बनेगा गांधी सागर अभयारण्य, कूनों में पैदा हुए चीते छोड़े जाएंगे आज, सीएम रहेंगे उपस्थित

मंदसौर। मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले के गांधीसागर अभयारण्य में आज से दो नए चीतों की शुरुआत होगी। ये दोनों चीते कूनो नेशनल पार्क में पैदा हुए हैं और अब गांधीसागर में शिफ्ट किए जा रहे हैं। इससे यह जगह भारत में चीतों का दूसरा घर बन जाएगी। ये दोनों चीते भारत में ही जन्मे हैं, विदेश से नहीं लाए गए। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव खुद इन चीतों को आज बाड़े में छोड़ेंगे। गांधीसागर को कूनो के बाद दूसरा चीता हब बनाया जा रहा है।

naidunia_image

गांधी सागर चीतों के लिए अनुकूल जगह

गांधी सागर अभयारण्य में 64 वर्ग किमी में फैले अभयारण्य में 8 बाड़े बनाए गए हैं। यहां चीतों के लिए शिकार की भी व्यवस्था की गई है।अब तक 450 हिरण, चीतल और चिंकारा छोड़े जा चुके हैं। यह जगह चीतों के लिए काफी अनुकूल मानी गई है। आपको बता दे, कि जब 2022 में चीता प्रोजेक्ट शुरू हुआ था, तब गांधीसागर को नंबर 1 पर रखा गया था। लेकिन पहले चरण में कूनो को प्राथमिकता दी गई क्योंकि वहां पहले से तैयारियां ज्यादा थीं।

naidunia_image

सीएम मोहन बोले प्रोजेक्ट को अगले स्तर में ले जा रहे

मुख्यमंत्री ने बताया, “ये सफलता दुनिया में सबसे बेहतर मानी जा रही है। अब हम इस प्रोजेक्ट को अगले स्तर पर ले जा रहे हैं।” कूनो नेशनल पार्क में 20 विदेशी चीते लाए गए थे। वहां 21 शावकों का जन्म हो चुका है, जिनमें से करीब 75 प्रतिशत जीवित हैं। इससे भारत में चीतों की संख्या और बढ़ेगी और उन्हें रहने के लिए ज्यादा सुरक्षित स्थान मिलेगा।

 

 

Share This News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *