हरियाणा CM का शपथग्रहण 17 अक्टूबर को, मंत्री मंडल पर चर्चा करने सैनी पहुंचे दिल्ली दरबार

हरियाणा सीएम का शपथग्रहण समारोह अब 17 अक्टूबर को होगा। यह तीसरी बार है जब प्रदेश के सीएम के शपथग्रहण समारोह की तारीख बदली गई है। इससे पहले 12 और 15 अक्टूबर की तारीख तय की गई थी।

शुक्रवार शाम को केंद्रीय नेतृत्व ने कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को दिल्ली बुलाया था। यहां सैनी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। जहां देर रात तक बैठक हुई, जिसमें शपथग्रहण समारोह और सैनी मंत्रिमंडल पर चर्चा हुई।

हरियाणा के कार्यवाहक सीएम नायब सैनी शनिवार सुबह भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्‌टर के घर पहुंचे थे। - Dainik Bhaskar

समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा अमित शाह और राजनाथ सिंह समेत कई केंद्रीय मंत्री और भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे।

इसमें नायब सैनी के साथ अनिल विज, कृष्ण मिड्‌ढा, कृष्ण लाल पंवार, अरविंद शर्मा, महिपाल ढांडा, लक्ष्मण यादव, मूलचंद शर्मा, राव नरबीर, सुनील सांगवान, विपुल गोयल, तेजपाल तंवर, श्रुति चौधरी और बिमला चौधरी शपथ ले सकते हैं।

पंचकूला के परेड ग्राउंड में होगा सीएम का शपथ ग्रहण

पंचकूला के सेक्टर 5 स्थित परेड ग्राउंड में शपथग्रहण समारोह होगा। यहां तैयारियां चल रही हैं। मंच बनाया जा रहा है। सड़कों की सफाई हो रही है। कार्यक्रम में 50 हजार लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। 11 अक्टूबर को पूर्व सांसद संजय भाटिया और एडीजीपी आलोक मित्तल ने परेड ग्राउंड में तैयारियों का जायजा लिया था।

Share This News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *