देश के 12 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट, यूपी में पारा 47 डिग्री के करीब

Day temperature rises in Chhattisgarh, Raipur hottest, Ambikapur coldest

दिल्ली।  मौसम विभाग ने गुरुवार को दिल्ली, यूपी, राजस्थान, मध्यप्रदेश समेत 12 राज्यों में हीटवेव (लू) की चेतावनी दी है। इन राज्यों में तापमान 3 से 5 डिग्री तक बढ़ सकता है। यूपी में अगले कुछ दिनों में तापमान 47 डिग्री तक पहुंच सकता है।

राजस्थान में दिन-रात का बड़ा फर्क

राजस्थान में  दिन में पारा 40°C से ऊपर, रात में 20°C से नीचे। जोधपुर, चूरू, सीकर समेत 13 शहरों में रात का तापमान 20°C से नीचे। 2 जिलों में लू का येलो अलर्ट जारी हुआ है। वहीं  मध्य प्रदेश के 21 जिलो में लू का अलर्ट जारी किया गया है। छत्तीसगढ़ के रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग में 42 से 44 डिग्री तक पारा पहुंच गया है। छत्तीसगढ़ में लू को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। 

इन राज्यों में ऐसा रहेगा मौसम
  • केरल, तमिलनाडु, अरुणाचल प्रदेश समेत 12 राज्यों में बारिश की संभावना।

  • अरुणाचल, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में 27 अप्रैल तक भारी बारिश का अलर्ट।

  • असम, मेघालय में तेज आंधी-तूफान की आशंका।

 

Share This News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *