देश के 16 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, कई इलाकों में मौसम ने ली करवट

Day temperature rises in Chhattisgarh, Raipur hottest, Ambikapur coldest

दिल्ली। देशभर में मानसून की सक्रियता बढ़ने के साथ ही रविवार और सोमवार को मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया। भारतीय मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश, राजस्थान, बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड, केरल, कर्नाटक समेत 16 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

राजस्थान में लगातार दूसरे दिन प्री-मानसून की झमाझम बारिश हुई, जिससे जयपुर, जोधपुर, पाली सहित 14 जिलों में पानी भर गया। वहीं अलवर में बिजली गिरने से एक बच्चे की मौत हो गई। आज राज्य के 11 जिलों में भारी और बाकी में मध्यम बारिश का अलर्ट है।

एमपी में 48 घंटे में मानसून करेगा प्रवेश

मध्य प्रदेश में अगले 48 घंटे में मानसून के प्रवेश की संभावना है। इससे पहले डिंडौरी और नरसिंहपुर में भारी बारिश का अलर्ट है। उत्तर प्रदेश में भी 62 जिलों में गरज-चमक और बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है। वाराणसी में पारा 43.2 डिग्री रहा। 18 जून को गोरखपुर से मानसून की एंट्री संभावित है।

बिहार के 12 जिलों में भारी बारिश और 26 में यलो अलर्ट है। बक्सर में बिजली गिरने से एक नाबालिग की मौत हो गई। केरल और कर्नाटक में भी भारी बारिश से कई जगह पेड़ गिरे और बांधों के गेट खोलने पड़े। मलप्पुरम और कासरगोड जैसे जिलों में स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए गए हैं।

मुंबई, पुणे, कोलकाता और कोच्चि जैसे शहरों में भी तेज बारिश ने जनजीवन प्रभावित किया है। मौसम विभाग ने अगले दो दिन तमिलनाडु, गुजरात, छत्तीसगढ़ और पूर्वी भारत के कई हिस्सों में भारी बारिश की संभावना जताई है।

Share This News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *