हिमाचल में एवलांच, मध्य प्रदेश में बारिश, बिहार में लू चलने का IMD ने जारी किया अलर्ट

दिल्ली। भारत के कई हिस्सों में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। मौसम विभाग ने बुधवार को देश के 26 राज्यों में आंधी, बारिश और तूफान का अलर्ट जारी किया है। मध्य प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र और हिमाचल प्रदेश में ओलावृष्टि की भी चेतावनी दी गई है। गुजरात में खराब मौसम से अब तक 14 लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य के कई जिलों में तेज आंधी और बारिश ने जनजीवन को प्रभावित किया है। बिहार में भी पिछले कुछ दिनों में बिजली गिरने से 5 लोगों की मौत हुई है। मंगलवार को यहां 70-110 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चली। मध्य प्रदेश में भी मौसम बिगड़ा हुआ है। बीते दो दिनों में कई जिलों में बारिश और आंधी हुई है। बुधवार को 9 जिलों में ओले गिरने की संभावना है, जबकि 34 जिलों में तेज बारिश और आंधी का अनुमान है। क्लाइमेट ट्रेंड की रिपोर्ट के अनुसार, वेस्टर्न डिस्टर्बेंस (पश्चिमी विक्षोभ) का पैटर्न बदल गया है। पहले जो बर्फबारी जनवरी-फरवरी में होती थी, अब वह मार्च-अप्रैल में हो रही है, जिससे हीटवेव कम हो रही हैं। 8 से 10 मई तक देश के कई राज्यों में तेज हवाएं और भारी बारिश हो सकती है। इसमें उत्तर भारत, मध्य भारत और उत्तर-पूर्वी राज्यों के साथ-साथ दक्षिण भारत के तटीय इलाके भी शामिल हैं। राजस्थान, मध्य प्रदेश, हरियाणा, उत्तराखंड और दिल्ली समेत कई राज्यों में मौसम ठंडा हुआ है और तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

दिल्ली। उत्तराखंड में आज और कल (सोमवार और मंगलवार) एवलांच (बर्फ के पहाड़ के दरकने) की चेतावनी जारी की गई है। खतरे वाले इलाकों में औली, हर्षिल, चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, टिहरी, बागेश्वर और पिथौरागढ़ शामिल हैं।

28 फरवरी को माणा में एवलांच हुआ था, जिसमें 8 लोगों की जान चली गई थी। मौसम विभाग के मुताबिक, इन क्षेत्रों में 2,000 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में एवलांच और बिजली गिरने की संभावना है। हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में भी रविवार को एवलांच आया, और 365 सड़कें तथा तीन नेशनल हाईवे बंद हो गए हैं। जम्मू-कश्मीर में भी बारिश और बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

छत्तीसगढ़ में गर्मी का असर

छत्तीसगढ़ में दिन का तापमान 37°C के करीब पहुंच गया है, जहां 5 जिलों में तापमान 36°C तक रिकॉर्ड किया गया। रायपुर में अधिकतम तापमान 36.4°C था। मौसम विभाग का कहना है कि 6 मार्च से दिन और रात के तापमान में 2 से 4 डिग्री की गिरावट हो सकती है।

मध्यप्रदेश में गर्मी और लू का अलर्ट

मध्यप्रदेश में मार्च के पहले सप्ताह में बादल और हल्की बारिश की संभावना है, जबकि चौथे सप्ताह में हीटवेव (लू) चल सकती है। इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन में 3 से 4 दिन लू चलने का अनुमान है। मुरैना में हाल ही में बारिश के साथ ओले गिरे थे।

राजस्थान और यूपी में मौसम

राजस्थान में 28 फरवरी और 1 मार्च को हुई बारिश और ओलावृष्टि के बाद ठंड बढ़ी है, जिससे तापमान 2-3 डिग्री तक गिर गया है। यूपी में भी वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव है, जिससे बादल, बारिश और तेज हवाएं चल रही हैं।

बिहार और झारखंड में गर्मी का असर

बिहार में मार्च में हीटवेव का अलर्ट है, और प्रदेश के 6 जिलों में तापमान 33 से 35 डिग्री तक जा सकता है। झारखंड में भी मार्च में तापमान 35 डिग्री तक जा सकता है, जिससे गर्मी और बढ़ने की संभावना है। हरियाणा में 5 मार्च तक ठंडी हवाएं चलने और ओलावृष्टि की संभावना है, जिससे रात के तापमान में गिरावट हो सकती है।

Share This News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *