IMD ने 15 राज्यों में बारिश का जारी किया अलर्ट, बर्फबारी से हिमाचल में बढ़ी ठंड

Day temperature rises in Chhattisgarh, Raipur hottest, Ambikapur coldest

नई दिल्ली। मौसम विभाग (IMD) ने 15 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। शुक्रवार से लगातार दूसरे दिन, विभाग ने शनिवार को 15 राज्यों में बारिश की संभावना जताई है।

हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में तेज बारिश और बर्फबारी के कारण ठंड बढ़ गई है। हिमाचल के लाहौल-स्पीति में नेशनल हाईवे 3 पर दो फीट तक बर्फ जम गई, जिसके कारण सभी वाहनों को रोका गया। गोंदला में 42 सेमी बर्फबारी और नगरोटा सूरियां में 56 मिमी बारिश हुई। मध्य प्रदेश में शुक्रवार से दिन का तापमान गिरा है, जबकि राजस्थान में मौसम बदलाव के साथ रात में ठंड बढ़ गई। कश्मीर में 25 से 28 फरवरी के बीच फिर से बारिश और बर्फबारी हो सकती है।

राज्यों में मौसम का हाल 

  • मध्य प्रदेश: पारा लुढ़का, 24 फरवरी से नया सिस्टम आ सकता है, दिन के तापमान में 2 डिग्री की गिरावट।
  • राजस्थान: रात में ठंडक बढ़ी, हवा चलने से पारा गिरा, फरवरी के आखिरी में मौसम में बदलाव।
  • उत्तर प्रदेश: मेरठ में ओले गिरे, 35 जिलों में बारिश का अलर्ट।
  • बिहार: 14 जिलों में बारिश का अलर्ट, 23 फरवरी से गर्मी बढ़ेगी।
  • पंजाब: तापमान में हल्की बढ़ोतरी, 24 फरवरी से वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होगा।
  • हिमाचल प्रदेश: बर्फबारी के बाद ठंड बढ़ी, 24 घंटे में पारा 13 डिग्री तक गिरा।
Share This News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *