IMD ने 6 राज्यों में घने कोहरे का अलर्ट, राजस्थान के माउंट आबू में तापमान 5 डिग्री

देश में उत्तर भारत के राज्यों में ठंड और घने कोहरे का असर लगातार बढ़ते जा रहा है। मौसम विभाग ने कहा है कि उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, बिहार, राजस्थान और मध्य प्रदेश में शुक्रवार को घने कोहरे का अलर्ट है।

घने कोहरे के कारण उत्तर प्रदेश के गोरखपुर और कानपुर में बुधवार सुबह विजिबिलिटी घटकर 500 मीटर रह गई। उधर, राजस्थान के हिल स्टेशन माउंट आबू में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मध्य प्रदेश में भी ठंड का असर कम नहीं हो रहा है। MP के 8 शहरों में टेम्प्रेचर 10 डिग्री से कम रिकॉर्ड किया गया। भोपाल में तापमान 10.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। यह पिछले 10 साल में नवंबर का तीसरा सबसे कम तापमान है।

राजस्थान के सीकर में शुक्रवार सुबह घना कोहरा और धुंध छाई रही।

जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी थमी, लेकिन तापमान माइनस में

जम्मू-कश्मीर के पहाड़ों में बर्फबारी पिछले 2 दिनों से नहीं हो रही है। इसके बावजूद श्रीनगर में तापमान 0.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है। शोपियां गुरुवार को देश का सबसे ठंडा जिला रहा। यहां तापमान माइनस 3.9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था। वहीं अनंतनाग में माइनस 3.5 डिग्री, पुलवामा में माइनस 3.4 डिग्री पहुंच गया था।

बहरोड़ में शुक्रवार सुबह धुंध छाई रही।

नॉर्थ ईस्ट में तेज बारिश, दक्षिण में सर्दी कम
  • मौसम विभाग ने कहा है कि नॉर्थ ईस्ट के राज्यों में तेज बारिश का दौर अभी जारी रहेगा। शुक्रवार को असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में बिजली गिरने के साथ तेज हवा और तेज बारिश का अनुमान है।
  • दक्षिण भारत के राज्यों में ठंड का असर उत्तर भारत के राज्यों से कम है। तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल में 1 हफ्ते से तेज बारिश का दौर चल रहा था। गुरुवार रात से यहां बारिश रुक गई है। मौसम विभाग ने कहा है कि 25 नवंबर से दक्षिण भारत के राज्यों में बारिश हो सकती है।
Share This News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *