कोरबा में लोनार हाथी ने ली एक और ग्रामीण की जान, तीन दिन में तीसरी मौत

Korba Elephant Attack, Lone Elephant Terror, Human Elephant Conflict, Balco Forest Range, Aajgar Bahar Village, Katghora Forest Division, Elephant Attack Death, Chhattisgarh Forest News,

कोरबा। कोरबा जिले में हाथियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। देर रात लोनार हाथी के हमले में एक और ग्रामीण की जान चली गई। मृतक की पहचान महेंदा सिंह मंझवार (45 वर्ष) के रूप में हुई है। यह घटना वन परिक्षेत्र बालको के अंतर्गत ग्राम गौर बोरा, ग्राम पंचायत अजगर बहार में हुई। बीते तीन दिनों में हाथी के हमले से यह तीसरी मौत है, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया है।

बताया गया कि महेंदा सिंह रात के समय अपने घर में सो रहा था। इसी दौरान जंगल से भटककर आए हाथी ने अचानक घर में घुसकर तोड़फोड़ शुरू कर दी। अफरातफरी के बीच हाथी ने सो रहे महेंदा सिंह को कुचल दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों ने शोर मचाया, लेकिन तब तक हाथी जंगल की ओर लौट चुका था।

घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग का अमला मौके पर पहुंचा और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। विभाग द्वारा क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी गई है और ग्रामीणों को रात के समय विशेष सतर्कता बरतने की अपील की जा रही है।

गौरतलब है कि इससे पहले कटघोरा वनमंडल में दो महिलाओं की हाथी के हमले में मौत हो चुकी है। लगातार हो रही इन घटनाओं से मानव–हाथी संघर्ष गंभीर होता जा रहा है। ग्रामीणों में भय व्याप्त है और वन विभाग के सामने हाथियों की आवाजाही पर नियंत्रण एक बड़ी चुनौती बन गई है।

Share This News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *