कंगना रनौत का राहुल गांधी पर तीखा हमला: ‘उनका आचरण टपोरी जैसा, महिलाएं असहज महसूस करती हैं’

दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी की सांसद और बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के व्यवहार पर कड़ा प्रहार किया है। कंगना ने राहुल गांधी की संसदीय मर्यादा और व्यक्तिगत आचरण पर सवाल उठाते हुए उन्हें ‘टपोरी’ तक कह डाला।

अमर्यादित व्यवहार का आरोप

19 मार्च 2026 को दिए अपने बयान में कंगना रनौत ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी को बात करने की तमीज नहीं है। उन्होंने कहा, कि राहुल गांधी के संसद में आने और उनके व्यवहार से महिला सांसद ‘अनकंफर्टेबल’ (असहज) महसूस करती हैं।

कंगना के अनुसार, राहुल गांधी वरिष्ठों और अन्य सदस्यों से ‘तू-तड़ाक’ करके बात करते हैं और इंटरव्यू के दौरान ‘हूटिंग कॉल्स’ करते हैं, जो किसी टपोरी जैसा व्यवहार है।यह बयान उस पृष्ठभूमि में आया है जब हाल ही में 12 मार्च को संसद के मकर द्वार की सीढ़ियों पर राहुल गांधी के चाय-नाश्ता करने के विरोध में पूर्व नौकरशाहों और सैनिकों ने माफी की मांग की थी।

प्रियंका गांधी की तारीफ, राहुल को नसीहत

दिलचस्प बात यह रही कि कंगना ने राहुल की बहन और कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के व्यवहार की सराहना की। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को अपनी बहन से शिष्टाचार और ‘एटिकेट्स’ सीखने चाहिए, जिनका आचरण बहुत गरिमापूर्ण है।

विपक्ष और वरिष्ठ नेताओं की प्रतिक्रिया

कंगना के इस बयान पर कांग्रेस सांसद ज्योतिमणि ने पलटवार करते हुए कहा कि कंगना की बातें उनके स्वयं के चरित्र को दर्शाती हैं और उन्हें राहुल गांधी पर बोलने का कोई हक नहीं है।

दूसरी ओर, पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा ने भी हाल ही में सोनिया गांधी को पत्र लिखकर राहुल गांधी के व्यवहार और लोकतांत्रिक संस्थाओं की गरिमा बनाए रखने पर चिंता जताई थी। उन्होंने संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन के तरीकों को संस्थान की गरिमा के खिलाफ बताया था।

Share This News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *