गुजरात में बड़ा राजनीतिक फेरबदल: भूपेंद्र सरकार के सभी मंत्रियों ने दिया इस्तीफा, आज नई कैबिनेट की शपथ

Major political reshuffle in Gujarat: All ministers of Bhupendra government resign, new cabinet to be sworn in today

गुजरात। गुजरात की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल की सरकार के सभी 16 मंत्रियों ने गुरुवार को इस्तीफा दे दिया। आज यानी शुक्रवार सुबह 11:30 बजे गांधीनगर के महात्मा मंदिर में नई कैबिनेट शपथ लेगी। माना जा रहा है कि यह फेरबदल 2027 के विधानसभा चुनावों की तैयारी का हिस्सा है।

सूत्रों के अनुसार, नई कैबिनेट में 26 मंत्री शामिल होंगे और दो डिप्टी सीएम बनाए जा सकते हैं। इसमें कई नए चेहरे होंगे, जबकि कुछ पुराने मंत्रियों की पदोन्नति के साथ वापसी भी संभव है। इस बार कांग्रेस से भाजपा में आए कुछ विधायक भी मंत्री बनाए जा सकते हैं।

भूपेंद्र पटेल सितंबर 2021 में पहली बार मुख्यमंत्री बने थे। विधानसभा चुनाव के बाद दिसंबर 2022 में उन्होंने दूसरी बार शपथ ली थी। अब वे तीसरी बार नया मंत्रिमंडल बना रहे हैं। गुरुवार देर रात तक भाजपा के शीर्ष नेताओं की बैठक चली, जिसमें नए चेहरों पर चर्चा हुई।

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी इस प्रक्रिया में सक्रिय रूप से शामिल हैं। शाह शुक्रवार सुबह गांधीनगर पहुंचेंगे।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि भाजपा आलाकमान मौजूदा मंत्रियों के प्रदर्शन से संतुष्ट नहीं था। हाल ही में विसावदर उपचुनाव में पार्टी की हार ने भी नेतृत्व को झटका दिया। इसलिए, सत्ता विरोधी लहर को रोकने और स्थानीय निकाय चुनावों से पहले नई ऊर्जा देने के लिए यह कदम उठाया गया है।

भाजपा की रणनीति अब पुराने दिग्गजों को दोबारा सक्रिय करने और नए चेहरों को मौका देने की है, ताकि 2027 के विधानसभा चुनाव और आगामी नगर निकाय चुनावों में मजबूत पकड़ बनाई जा सके।

Share This News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *