24 अक्टूबर को पुरी से टकरा सकता है साइक्लोन दाना, बंगाल-ओडिशा तट पर 1 फुट बारिश की संभावना

Day temperature rises in Chhattisgarh, Raipur hottest, Ambikapur coldest

अंडमान सागर से उठा चक्रवाती तूफान दाना 23 अक्टूबर तक बंगाल की खाड़ी पहुंच जाएगी। 24 अक्टूबर को यह ओडिशा-पश्चिम बंगाल के तट से टकराएगा। मौसम विभाग ने साइक्लोन के लैंडफॉल की जानकारी नहीं दी है। अनुमान है कि यह पुरी से टकरा सकता है।

मौसम विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, 23 अक्टूबर से ओडिशा-पश्चिम बंगाल के तटों पर हवा की गति 60 किमी/घंटा तक पहुंचने का अनुमान है, जो 24 अक्टूबर की रात से 25 अक्टूबर की सुबह तक बढ़कर 120 किमी/घंटा हो जाएगी। IMD के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने कहा, ओडिशा-बंगाल के तटीय इलाके में कुछ स्थानों पर 24-25 अक्टूबर को 20 सेमी बारिश हो सकती है। कुछ स्थानों पर 30 सेमी (एक फुट) से अधिक बारिश भी हो सकती है।

ओडिशा के भुवनेश्वर में स्टेट इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर में अधिकारी तूफान पर नजर बनाए हुए हैं। - Dainik Bhaskar

आज से लो प्रेशर बनना शुरू, 3 दिन में साइक्लोन

मौसम विभाग ने ओडिशा-बंगाल में मछुआरों को 23 से 26 अक्टूबर तक समुद्र में न जाने की सलाह दी है। IMD ने कहा कि सोमवार (21 अक्टूबर) दोपहर तक अंडमान सागर में लो प्रेशर बनने लगेगा। 22 अक्टूबर तक पूर्वी-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर यह डीप डिप्रेशन में बदल जाएगी। 24 अक्टूबर तक यह साइक्लोन में बदल जाएगा।

साइक्लोन का 3 राज्यों पर असर

पश्चिम बंगाल: पूर्व मेदिनीपुर, पश्चिम मेदिनीपुर, दक्षिण 24 परगना और उत्तर 24 परगना में बहुत भारी बारिश होने की संभावना है, जबकि कोलकाता, हावड़ा, हुगली और झारग्राम में 23 से 24 अक्टूबर के बीच भारी बारिश हो सकती है।

ओडिशा: 24 अक्टूबर को पुरी, खुर्दा, गंजम और जगतसिंहपुर जिलों के लिए अलग-अलग भारी से बहुत भारी बारिश (7 से 20 सेमी) के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है, जिसमें अत्यधिक भारी वर्षा (20 सेमी से अधिक) और बिजली के साथ आंधी की संभावना है।

आंध्र प्रदेश: मौसम बुलेटिन में कहा गया है कि आंध्र प्रदेश में भी हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

साइक्लोन से निपटने की क्या है तैयारी

ओडिशा सरकार ने सभी जिला कलेक्टरों को अलर्ट पर रखा है। राजस्व और आपदा प्रबंधन मंत्री सुरेश पुजारी ने कहा कि राज्य स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। ओडिशा डिजास्टर रैपिड एक्शन फोर्स (ODRF), नेशनल डिजास्टर रिस्पांस फोर्स (NDRF), और अग्निशमन सेवा कर्मी स्टैंडबाय पर हैं।

Share This News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *