MAUSAM: पहाड़ो में बर्फबारी से जमीनी इलाको में गिरा तापमान, यूपी में 15 की मौत, 10 राज्यों में कोहरे का अलर्ट

Rain clouds will gather again in Chhattisgarh, and the weather will remain changeable for the next 4 days.

दिल्ली। कोल्ड वेव, कोहरा और बर्फबारी देश (mausam) के कई हिस्सों में प्रभावी है। कई राज्यों ने मौसम अलर्ट जारी किए हैं और ठंड के कारण मौतें बढ़ रही हैं। यात्रा करने वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। लोगों को ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़े और खुद को ढककर रखने की सलाह मौसम विभाग के अधिकारियों ने दी है। आईएमडी के अफसरों का कहना है,कि तापमान में लगातार गिरावट की वजह से अब लोग मर रहे है। 

उत्तर प्रदेश में 15 लोगों की मौत

लखनऊ में विजिबिलिटी (दृश्यता) शून्य हो गई। उत्तर प्रदेश (mausam)  में पिछले 24 घंटे में ठंड से 15 लोगों की मौत हो चुकी है। कोहरे के कारण 20 से अधिक फ्लाइट्स भी देरी से आईं। कानपुर रेलवे स्टेशन पर 93 ट्रेनें 11 घंटे तक देरी से चलीं।

इन राज्यों में ऐसा रहेगा मौसम

  • 7 जनवरी: हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में बर्फबारी (mausam)  की संभावना है। दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब, और हरियाणा में घना कोहरा रहेगा। राजस्थान में तापमान और गिर सकता है।
  • 8 जनवरी: उत्तर भारत में कोहरा बने रहेगा, जबकि दक्षिण भारत के राज्यों जैसे तमिलनाडु और पुडुचेरी में बारिश हो सकती है।

इन राज्यों में ऐसा रहेगा मौसम

  • राजस्थान: घने कोहरे के कारण सर्दी और बढ़ गई है। जयपुर, श्रीगंगानगर, डूंगरपुर जैसे जिलों में तापमान 3 से 10 डिग्री सेल्सियस तक गिर चुका है। 19 जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है।
  • मध्य प्रदेश: 7 जनवरी से ठंड का दूसरा दौर शुरू होगा। ग्वालियर और मुरैना में 8वीं कक्षा तक स्कूल बंद रहेंगे। तापमान में 2-3°C की गिरावट हो सकती है।
  • हिमाचल प्रदेश: चंबा, कांगड़ा, कुल्लू और अन्य क्षेत्रों में भारी बर्फबारी हो सकती है। शिमला का अधिकतम तापमान सामान्य से 11.4 डिग्री अधिक बढ़कर 23 डिग्री हो गया है।
  • बिहार: अगले 48 घंटे तक ठंड से राहत की संभावना नहीं है। कई जिलों में स्कूल 11 जनवरी तक बंद रहेंगे।
  • हरियाणा: सोनीपत, रेवाड़ी, पानीपत, करनाल और अन्य शहरों में बारिश हुई, साथ ही 11 जिलों में घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
  • छत्तीसगढ़: सरगुजा संभाग में कड़ाके की सर्दी पाई जा रही है। अंबिकापुर में रात का तापमान 6 डिग्री सेल्सियस तक गिर चुका है। 
Share This News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *