महिला मड़ई का शुभारंभ, मंत्री राजवाड़े ने किया स्टॉलों का अवलोकन

रायपुर। महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने मंगलवार को रायपुर के साईंस कॉलेज मैदान में राज्य स्तरीय महिला मड़ई का शुभारंभ किया। इस मड़ई का थीम ‘सशक्त महिला, समृद्ध महिला’ रखा गया है और यह मड़ई 8 मार्च तक चलेगा। इस मड़ई में प्रदेश भर की महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा बनाए गए उत्पादों की प्रदर्शनी और विक्रय किया जा रहा है।

मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने महिला मड़ई में लगे स्टॉलों का अवलोकन किया और महिला समूहों के उत्पादों की सराहना की। उन्होंने विभिन्न स्टालों में खरीदारी की और रागी, सत्तू और बाजरे के लड्डू का स्वाद लिया। इस मौके पर मंत्री ने जागेश्वर यादव का सम्मान भी किया।

मड़ई में 87 स्टॉल लगाए गए हैं, जिनका अवलोकन दिन में 12 बजे से रात 10 बजे तक किया जा सकता है। मड़ई में सेल्फी जोन और बच्चों के लिए प्ले जोन भी बनाए गए हैं, जिसमें झूले और खेल-खिलौने की व्यवस्था की गई है। इस मड़ई में महिला एवं बाल विकास विभाग के अलावा अन्य विभागों के महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा उत्पादित सामग्रियों का विक्रय किया जा रहा है। सांस्कृतिक संध्या में छत्तीसगढ़ी लोक कला मंच की गरिमा दिवाकर ने अपनी प्रस्तुति दी। यह मड़ई महिलाओं को आगे बढ़ने और अपने उत्पादों को प्रदर्शित करने का एक अच्छा मंच प्रदान कर रहा है।

Share This News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *