मानसून का कहर: उत्तराखंड में रेड अलर्ट, 13 राज्यों में भारी बारिश की संभावना

Day temperature rises in Chhattisgarh, Raipur hottest, Ambikapur coldest

दिल्ली। मानसून इस समय पूरे देश में कहर बरपा रहा है। मैदान से लेकर पहाड़ तक भारी बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। मंगलवार को उत्तराखंड में बादल फटने से कई लोगों की मौत हुई थी और आज भी मौसम विभाग ने राज्य में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है।

उत्तराखंड के कुमाऊं और गढ़वाल क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ भारी से बहुत भारी बारिश का पूर्वानुमान है। मालदेवता, बाजपुर, नरेंद्र नगर, सुल्तानपुर पट्टी, काशीपुर, कांडा, तालुका, बागेश्वर, यमकेश्वर, जसपुर और जॉलीग्रांट समेत कई इलाकों में विशेष सतर्कता बरतने की अपील की गई है।

इसके अलावा मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश, उत्तरी पंजाब, उत्तरी हरियाणा, उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उत्तरी छत्तीसगढ़ और ओडिशा के कुछ हिस्सों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जहां अगले तीन घंटे में मूसलाधार बारिश हो सकती है।

इन राज्यों में येलो अलर्ट

जम्मू-कश्मीर, पश्चिम बंगाल, असम, नागालैंड, गुजरात, महाराष्ट्र, केरल, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश के कुछ इलाकों में जारी किया गया है। इन जगहों पर गरज-चमक के साथ तेज बारिश के आसार हैं, जबकि देश के अन्य हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

आंकड़ों के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, तेलंगाना, मराठवाड़ा, कर्नाटक, कोंकण, गोवा और लक्षद्वीप में भारी से बहुत भारी बारिश के साथ बिजली गिरने का खतरा भी है।

घने बादल छाए राजधानी में

दिल्ली में पिछले 24 घंटों में अच्छी बारिश हुई है और बुधवार की सुबह घने बादलों के साथ शुरू हुई। मौसम विभाग के अनुसार, 11 अगस्त तक मौसम सुहाना रहने के साथ कुछ स्थानों पर आंधी-तूफान और हल्की से तेज बारिश जारी रह सकती है।

Share This News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *